उपचुनाव के कारण लोकतंत्र पर अनावश्यक बोझ पड़ रहा : रवींद्र राय

पेटरवार : मौजूदा उप चुनाव राजनीतिक अपराधीकरण और अनैतिक आचरण पर अदालती फैसले के कारण हो रहा है़ उप चुनाव झामुमो की भ्रष्टाचारी राजनीति का ज्वलंत उदाहरण है़ उप चुनाव के कारण लोकतंत्र पर अनावश्यक बोझ पड़ रहा है. उक्त बातें कोडरमा के सांसद रवींद्र कुमार राय ने कही. वह शुक्रवार को पेटरवार स्थित भाजपा […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | May 19, 2018 5:27 AM

पेटरवार : मौजूदा उप चुनाव राजनीतिक अपराधीकरण और अनैतिक आचरण पर अदालती फैसले के कारण हो रहा है़ उप चुनाव झामुमो की भ्रष्टाचारी राजनीति का ज्वलंत उदाहरण है़ उप चुनाव के कारण लोकतंत्र पर अनावश्यक बोझ पड़ रहा है. उक्त बातें कोडरमा के सांसद रवींद्र कुमार राय ने कही. वह शुक्रवार को पेटरवार स्थित भाजपा के चुनाव कार्यालय में आयोजित एक प्रेसवार्ता में बोल रहे थे. सांसद श्री राय ने कहा : भाकपा, माकपा, राजद, कांग्रेस, झाविमो सहित अन्य पार्टियों ने महागठबंधन बना कर अपना अस्तित्व समाप्त कर लिया है़

मौके पर भाजपा प्रत्याशी माधवलाल सिंह, पेटरवार प्रखंड चुनाव प्रभारी सह बोकारो विधायक बिरंची नारायण, जिला 20 सूत्री सदस्य सुधीर कुमार सिन्हा, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष रविशंकर जायसवाल, प्रखंड भाजपा अध्यक्ष असीत बनर्जी, सांसद प्रतिनिधि शांतिलाल जैन, प्रह्लाद महतो, दिनेश कुमार गुप्ता, मुकेश ओझा, शिवशंकर सहाय, पिंटू सिंह, निरंजन महतो आदि मौजूद थे.