शराबबंदी को लेकर महिलाओं हुई गोलबंद
16 बोक 33 – जन रैली शामिल महिलाएं.कसमार. प्रखंड के मधुकरपुर पंचायत को शराब व नशा मुक्त पंचायत बनाने को लेकर गुरुवार को स्थानीय मुखिया तारा देवी व पंसस गीता देवी के नेतृत्व में जन रैली निकाली गयी. रैली मायापुर आंगनबाड़ी केंद्र से भुचुंगडीह होते हुए बरवाटोला तक गयी. इस दौरान महिलाओं ने शराब पीने […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
October 16, 2014 11:02 PM
16 बोक 33 – जन रैली शामिल महिलाएं.कसमार. प्रखंड के मधुकरपुर पंचायत को शराब व नशा मुक्त पंचायत बनाने को लेकर गुरुवार को स्थानीय मुखिया तारा देवी व पंसस गीता देवी के नेतृत्व में जन रैली निकाली गयी. रैली मायापुर आंगनबाड़ी केंद्र से भुचुंगडीह होते हुए बरवाटोला तक गयी. इस दौरान महिलाओं ने शराब पीने वालों व बेचने तथा बिक्री करने वालों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते की. देशी शराब चुलाई व अवैध पाउच की बिक्री करने वालों को चेतावनी देते हुए महिलाओं ने कहा अगर शराब का धंधा बंद नहीं किया, तो शराब बनाने में उपयोग आने वाले सामग्रियों को बरबाद किया जायेगा. मौके पर स्थानीय वार्ड सदस्य सुभाष ठाकुर, अनीता देवी, संजय ठाकुर, बेबी देवी, नीलम देवी, प्रमिला देवी, उर्मिला देवी, शेरा बीबी, चंचला देवी, नारायण ठाकुर, कुंती देवी, सुषमा देवी, रेखा देवी आदि मौजूद थे.
...
ये भी पढ़ें...
January 16, 2026 10:48 PM
January 16, 2026 10:45 PM
January 16, 2026 10:44 PM
January 16, 2026 10:42 PM
January 16, 2026 10:40 PM
January 16, 2026 10:36 PM
January 16, 2026 10:32 PM
January 16, 2026 10:32 PM
January 16, 2026 10:28 PM
January 16, 2026 10:26 PM
