बोकारो के 10 रेलकर्मी होंगे पुरस्कृत

बालीडीह. दपू रेलवे आद्रा मंडल में पिछले दिनों राजभाषा हिंदी पखवारा 2014 के तहत वस्तुनिष्ठ तथा निबंध प्रतियोगिता हुई. इसमें बोकारो के 10 रेलकर्मियों का चयन किया गया. इन्हें आद्रा मंडल स्थित बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रेक्षागृह में पुरस्कृत किया जायेगा. यह जानकारी बोकारो रेलवे स्टेशन प्रबंधक एके मिश्रा ने दी. 31 को मिलेगा […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | October 27, 2014 11:03 PM

बालीडीह. दपू रेलवे आद्रा मंडल में पिछले दिनों राजभाषा हिंदी पखवारा 2014 के तहत वस्तुनिष्ठ तथा निबंध प्रतियोगिता हुई. इसमें बोकारो के 10 रेलकर्मियों का चयन किया गया. इन्हें आद्रा मंडल स्थित बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रेक्षागृह में पुरस्कृत किया जायेगा. यह जानकारी बोकारो रेलवे स्टेशन प्रबंधक एके मिश्रा ने दी. 31 को मिलेगा सम्मान : 31 अक्तूबर को आद्रा मंडल के बालिका उमवि में राजभाषा हिंदी पखवारा के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जायेगा. आद्रा मंडल के विभिन्न स्टेशनों के कुल 63 सफल रेलवे कर्मियों को पुरस्कृत किया जायेगा. बोकारो के सफल प्रतिभागी : अमित प्रियदर्शी, चंद्रशेखर गुप्ता, जितेन गोराई, अरुण कुमार सिन्हा, डोली चकमा, शेख मोहम्मद, मधुसूदन प्रमाणिक, जेएम बास्के, श्रीकांत कुमार व विजय कुमार.

Next Article

Exit mobile version