नप कर्मचारी की पत्नी की मौत

फुसरो. फुसरो नप कार्यालय में ऑपरेटर राजीव रंजन सिंह की 24 वर्षीय पत्नी साक्षी सिंह की मौत शुक्रवार को रांची के अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी. दो दिन पहले फुसरो के एक निजी क्लिनिक में साक्षी का सीजर से बच्चा हुआ था. शरीर मंे खून की कमी के कारण उसे बोकारो के […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | November 21, 2014 10:02 PM

फुसरो. फुसरो नप कार्यालय में ऑपरेटर राजीव रंजन सिंह की 24 वर्षीय पत्नी साक्षी सिंह की मौत शुक्रवार को रांची के अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी. दो दिन पहले फुसरो के एक निजी क्लिनिक में साक्षी का सीजर से बच्चा हुआ था. शरीर मंे खून की कमी के कारण उसे बोकारो के मुस्कान अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने अपोलो, रांची रेफर कर दिया. शनिवार को फुसरो स्थित दामोदर नदी के तट पर अंतिम संस्कार किया जायेगा. 25 नवंबर को साक्षी की शादी की साल गिरह थी. इधर घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. नप के वार्ड पार्षदों ने मृतक के घर जाकर संवेदना प्रकट की.