योगेश्वर महतो बाटुल के समर्थन में चुनावी सभा में अमित शाह ने कहा
गोमिया : राज्य गठन में भाजपा का योगदान नहीं : हेमंत
झारखंड में व्यापार के लिए पैठ बनाने में जुटी है भाजपा
गोमिया : झामुमो प्रत्याशी योगेंद्र महतो के समर्थन में गुरुवार को चतरोचट्टी मैदान में झामुमो की सभा हुई. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा : खनिज संपदा से परिपूर्ण झारखंड प्रदेश पर भाजपा की नजर है. भाजपा यहां जल-जंगल-जमीन उजाड़ने के लिए तुली है. कहा : भाजपा झारखंड में व्यापार के लिए अपना सिक्का जमाना चाहती है.
स्व विनोद बिहारी महतो, स्व टेकलाल महतो व शिबू सोरेन ने काफी संघर्ष से झारखंड को संवारा. झारखंड गठन में भाजपा का कोई योगदान नहीं रहा. उसने सत्ता में काबिज होकर सिर्फ लूटने का काम किया. झारखंड की जनता भाजपा के मंसूबे को ध्वस्त कर देगी. हेमंत सोरेन ने गोमिया से झामुमो प्रत्याशी योगेंद्र महतो को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की. कहा, राज्य में झामुमो की सरकार बनते ही चतरोचट्टी को प्रखंड का दर्जा सहित शिक्षा के विकास के लिए यहां कॉलेज खोला जायेगा.
अध्यक्षता इंद्र नाथ महतो व संचालन सरयू महतो ने किया. सभा को बेनीलाल महतो, रसूल बख्श, सुमित्र देवी, दिलीप मुमरू, नागेश्वर करमाली, मुमताज आलम, मनोहर मुमरू, टुकन महतो, जगदीश महतो, विद्या देवी, प्रभु दयाल महतो, नरेश मंडल ने संबोधित किया. इससे पूर्व 101 किलो का माला पहना कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया.