profilePicture

झाक्रांमयू ने फूंका असम के मुख्यमंत्री का पुतला

26 बोक 35-असम के मुख्यमंत्री का पुतला फूंकते झाक्रांमयू के महामंत्री डीसी गोहाई व अन्यप्रतिनिधि, बोकारो असम में आदिवासियों की जघन्य हत्याकांड के विरोध में शुक्रवार को झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन ने नया मोड़ स्थित बिरसा चौक पर असम के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका. यूनियन के महामंत्री डीसी गोहाई ने कहा : असम में बोडो […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | December 26, 2014 8:03 PM

26 बोक 35-असम के मुख्यमंत्री का पुतला फूंकते झाक्रांमयू के महामंत्री डीसी गोहाई व अन्यप्रतिनिधि, बोकारो असम में आदिवासियों की जघन्य हत्याकांड के विरोध में शुक्रवार को झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन ने नया मोड़ स्थित बिरसा चौक पर असम के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका. यूनियन के महामंत्री डीसी गोहाई ने कहा : असम में बोडो उग्रपंथियों ने आदिवासी महिला, बच्चों की हत्या कर पूरी मानवता को कलंकित किया है. इस क्रूर घटना की जितनी भी निंदा की जाये, वह कम ही होगी. पुतला दहन करने वालों में मनीष कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अभीनंदन, लखन चौधरी, सुनील महंती, मनोज गोराई, बीके सिंह, श्रीनिवास सिंह, विनोद कुमार, राजन महतो,शिव प्रसाद, राम प्रसाद, अशोक, संतोष मिश्रा आदि लोग शामिल थे.दुष्कर्मी को गिरफ्तार करने की मांग बोकारो. राष्ट्रीय जनवादी मोरचा के केंद्रीय अध्यक्ष त्यागी वर्णवाल ने रजरप्पा थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्चियों के साथ हुए दुष्कर्म की निंदा की. कहा : दुष्कर्मियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाये. बोकारो विकास फोरम की ओर से शुक्रवार को प्रधान कार्यालय रितुडीह-सोनाटांड़ में शोक सभा की. घटना में मारी गयी बच्ची की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया. मांग करने वालों में अनिल सिंह, मुकेश, धर्मनाथ, भीम , राजेश जायसवाल, मिलन कुमार, त्यागी वर्णवाल आदि शामिल हैं.

Next Article

Exit mobile version