profilePicture

राज्य में पूर्ण शराबबंदी नहीं तो होगा आंदोलन : जलेश्वर

बोकारो: डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जदयू ने शराबबंदी की मांग को लेकर सेक्टर-4 स्थित डॉ भीमराव आंबेडकर प्रतिमा स्थल के समक्ष धरना दिया. धरना में बिहार की तर्ज पर पूरे झारखंड में पूर्ण शराबबंदी की मांग की गयी. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गिरीश शर्मा ने की व संचालन युवा इकाई के अध्यक्ष […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | April 15, 2017 10:22 AM

बोकारो: डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जदयू ने शराबबंदी की मांग को लेकर सेक्टर-4 स्थित डॉ भीमराव आंबेडकर प्रतिमा स्थल के समक्ष धरना दिया. धरना में बिहार की तर्ज पर पूरे झारखंड में पूर्ण शराबबंदी की मांग की गयी. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गिरीश शर्मा ने की व संचालन युवा इकाई के अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने किया.

मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने कहा : राज्य सरकार झारखंड में पूर्ण शराबबंदी लागू नहीं करती है तो पार्टी बड़ा आंदोलन शुरू करेगी. विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा : शराब का सेवन एक सामाजिक बुराई और शराबबंदी एक राजनीतिक निर्णय नहीं, बल्कि एक सामाजिक निर्णय है. कहा : राज्य की खुशहाली के लिए शराबबंदी जरूरी है. जिलाध्यक्ष श्री शर्मा ने भी संबोधित किया.

धरना में ये थे शामिल : धरना में वरीय नेता मुबारक अंसारी, राज्य परिषद वाल्मीकि सिंह, नेपाल महतो, प्रदेश सचिव सूरज महतो, डॉ के कुमार, पानू महतो, सुरेश बुधिया, सुभाष महतो, अरुण कुमार सिंह, सतीश कुशवाहा, रवींद्र महली, जोगेंद्र केवट, जनार्दन, तारकेश्वर प्रसाद, संतोष महतो, लालजी महतो, चास नगर अध्यक्ष अन्ना, युधिष्ठिर सिंह, नूर आलम अंसारी, चंद्रपुरा प्रखंड अध्यक्ष तुलसी महतो, कन्हाई महतो, गौरचांद महतो, विनोद गोस्वामी, विपुल कुमार, महादेव मंडल, उमेश कुमार, राम महतो, कन्हैया यादव, मनोज रजवार आदि शामिल थे.

Next Article

Exit mobile version