27.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

भाजपाइयों ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

भाजपाइयों ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

फुसरो.

भाजपा की ओर से शनिवार को जगह-जगह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया. इस दौरान तानाशाही नहीं चलेगी, हेमंत सोरेन मुर्दाबाद, हेमंत सोरेन गद्दी छोड़ो, हेमंत सोरेन होश में आओ आदि नारे लगाये गये. फुसरो नगर कमेटी की ओर से फुसरो के शहीद निर्मल महतो चौक में पुतला दहन किया गया. पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने कहा कि हेमंत सोरेन ने तानाशाही रवैया अपना कर रांची में आयोजित युवा आक्रोश रैली में कार्यकर्ताओं पर हमला कराया. रांची आने-जाने वाली सड़कों में कंटीली तार से बैरिकेडिंग की गयी. कार्यकर्ताओं पर आंसू गैस के गोले दागे गये और रबर की गोलियां चलायी गयी. ऐसा कांग्रेस के शासन काल में नहीं होता था. हेमंत सरकार के गिनती के दिन बचे है. जनता आगामी विधानसभा चुनाव में जवाब देगी. पूर्व जिलाध्यक्ष बिनोद महतो, प्रकाश सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवीदास व कृष्ण कुमार ने कहा कि हेमंत सोरेन के निर्देश पर पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को रैली में पहुंचने से रोका गया. ऐसी दमनकारी नीति नहीं चलेगी. मौके पर महामंत्री रमेश स्वर्णकार, टुनटुन तिवारी, प्रकाश सिंह, युवा मोर्चा के पूर्व फुसरो नगर अध्यक्ष सुमित सिंह, संत सिंह, अनिल गुप्ता, श्रीकांत यादव, दीपक गिरि, लालमोहन महतो, वीरेंद्र ठाकुर, सूरज सिंह राठौर, नवीन पांडेय, चंदन राम, रामू तांती, संजय गुप्ता, अजय सिंह, सीताराम रजक, संजय गुप्ता, अजय सिंह आदि मौजूद थे.

गोमिया.

गोमिया, ललपनिया व साड़म मंडल कमेटी की ओर से गोमिया मोड़ में पुतला दहन किया गया. जिला उपाध्यक्ष डाॅ सुरेंद्र राज, गोमिया मंडल अध्यक्ष मोहन कुमार, ललपनिया मंडल अध्यक्ष प्रेमलाल साव, साड़म मंडल अध्यक्ष शिवशंकर दुबे आदि ने कहा कि हेमंत सरकार सभी मोर्चे पर विफल साबित हुई है. आक्रोश रैली को विफल करने के लिए राज्य सरकार द्वारा साजिश रची गयी. मौके पर एससी मोर्चा के जिला महामंत्री बिनोद कुमार पासवान, एसटी मोर्चा के जिला मंत्री दरबारी मांझी, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रोहित यादव, मंडल महामंत्री दीपक ठाकुर, साड़म अध्यक्ष अमन वर्मा, महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्षा चंदना डे, मंडल अध्यक्ष आशा देवी, जितेंद्र त्रिपाठी, दुलाल प्रसाद, अजय तिवारी, ओमकिंकर वर्मा, भरत स्वर्णकार, काजल कुमारी आदि उपस्थित थे.

नावाडीह.

भाजपाइयों ने नावाडीह प्रखंड कार्यालय से रैली निकाली और थाना के समीप पुतला दहन किया. निर्मल महतो ने कहा कि हेमंत सरकार का पतन अब निश्चित है. युवाओं में आक्रोश है और युवा इस सरकार को उखाड़ फेंकेगी. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष गोविंद महतो, पूर्व जिलामंत्री दशरथ महतो, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष रणविजय सिंह, उपरघाट मंडल अध्यक्ष किशोर महतो, धनंजय महतो, सुजीत सिंह, सुरेश प्रजापति, छोलेश्वर महतो, महावीर महतो, रामदास मुर्मू, नारायण महतो, पांडे महतो, योधी महतो, लालू महतो, बलदेव रजवार, संजय मिश्रा, दिनेश निराला, बीरबल महतो, मोहन महतो, प्रीतम महतो आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें