17.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

Bokaro News : झामुमो ने सदस्यता अभियान व स्थापना दिवस को सफल बनाने का लिया निर्णय

Bokaro News : झारखंड मुक्ति मोर्चा ने चास नगर स्थित आरके फॉर्म व सेक्टर नौ मधुडीह कार्यालय में की बैठक, एकजुटता का लिया गया संकल्प

बोकारो, झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक शुक्रवार को चास नगर स्थित आरके फॉर्म व सेक्टर नौ मधुडीह कार्यालय में हुई. चार फरवरी को होने वाले स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गयी. पार्टी के स्थापना दिवस को सफल बनाने के लिए अपनी-अपनी जिम्मेदारियां साझा व एकजुटता का संकल्प लिया. सदस्यता अभियान को युद्ध स्तर पर चलाने का निर्णय लिया गया. केंद्रीय सचिव संतोष रजवार ने सभी कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक प्रयास करने का आह्वान किया. बोकारो महानगर संयोजक प्रमुख मंटू यादव ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा का उद्देश्य शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में सदस्यता अभियान को व्यापक स्तर पर चलाना है. उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर में दो-दो सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि पार्टी का विस्तार शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में समान रूप से हो सके.

ये थे मौजूद

:

मौके पर बीके चौधरी, मो हसन इमाम अंसारी, फिरदौस अंसारी, मदन मोहन महतो, प्रमोद तापड़िया, विकास कुमार महतो, संजय केजरीवाल, जलाल शाह, आलोक सिंह, राकेश सिन्हा, सावित्री बाउरी, चंदू सिंह मुंडा, मिथुन मंडल, लालमोहन हेंब्रम, अशोक हेंब्रम, अकलू मांझी, अर्जुन महतो, सोहन मुर्मू, गुड्डू मांझी, टीपी महतो, विनोद महतो, ममता देवी आदि मौजूद थे.

पेटरवार में झामुमो का सदस्यता अभियान शुरू

पेटरवार, झामुमो पेटरवार प्रखंड संयोजक मंडली के तत्वावधान में शुक्रवार को पेटरवार मठ टोला में झामुमो पार्टी सदस्यता अभियान चलाया गया. कई महिलाएं व पुरुष पार्टी में शामिल हुए. संयोजक प्रमुख मनोज टुडू ने कहा कि झामुमो बोकारो जिला समिति के निर्देशानुसार सभी प्रखंड में कार्यकर्ताओं की टीम का गठन कर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है. इसकी शुरुआत पेटरवार के बुंडू पंचायत से की है. साथ ही साथ सरकार द्वारा चलाये जा रहे सभी योजनाओं को भी जन -जन तक प्रचार-प्रसार करना है. अभियान में पर्यवेक्षक राधानाथ सोरेन, मनोहर मुर्मू, संयोजक उप प्रमुख प्रकाश महतो, श्रीराम हेंब्रम, कौशर हाशमी, सत्यम प्रसाद, निलेश किस्कू, नाम किशोर मांझी, असनुल अंसारी, शंकर मुर्मू, अनिल मुर्मू, इमलेश्वर टुडू आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें