PHOTOS: झारखंड के पूर्व मंत्री लालचंद महतो की अर्थी उठते ही सबकी आंखें हुईं नम

झारखंड के पूर्व ऊर्जा मंत्री लालचंद महतो की जैसे ही अर्थी उठी, बेरमो में मौजूद लोग चीत्कार कर उठे. इस दृश्य को देखकर सबकी आंखें नम हो गईं. शवयात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए.

By Mithilesh Jha | April 5, 2024 7:25 PM
an image

Lalchand Mahto Death: झारखंड के पूर्व मंत्री लालचंद महतो शुक्रवार (5 अप्रैल) को पंचतत्व में विलीन हो गए. गुरुवार (4 अप्रैल) देर रात झारखंड के प्रथम ऊर्जा मंत्री लालचंद महतो का राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में इलाज के दौरान निधन हो गया.

Photos: झारखंड के पूर्व मंत्री लालचंद महतो की अर्थी उठते ही सबकी आंखें हुईं नम 6

लालचंद महतो के शव को सबसे पहले राजधानी रांची में उनके लालपुर स्थित आवास पर लाया गया. यहां से शव को झारखंड विधानसभा परिसर में ले जाया गया, जहां स्पीकर रवींद्रनाथ महतो और अन्य विधायकों एवं अलग-अलग दलों के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी.

Photos: झारखंड के पूर्व मंत्री लालचंद महतो की अर्थी उठते ही सबकी आंखें हुईं नम 7

इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को रामगढ़, गोला, पेटरवार होते हुए बोकारो के बेरमो ले जाया गया. जैसे ही लालचंद महतो का शव बेरमो स्थित उनके घर पहुंचा, वहां मौजूद लोग चीत्कार कर उठे.

Photos: झारखंड के पूर्व मंत्री लालचंद महतो की अर्थी उठते ही सबकी आंखें हुईं नम 8

अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों का तांता लग गया. जैसे ही झारखंड के पूर्व मंत्री लालचंद महतो की अर्थी उठी, लोग अपने आंसुओं को रोक नहीं पाए. क्या पुरुष, क्या महिला, सबकी आंखें नम थीं.

Also Read : झारखंड के पूर्व मंत्री लालचंद महतो को स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने दी श्रद्धांजलि, बेरमो के दामोदर नद के तट पर होगा अंतिम संस्कार

Photos: झारखंड के पूर्व मंत्री लालचंद महतो की अर्थी उठते ही सबकी आंखें हुईं नम 9

उनकी अर्थी के पीछे-पीछे लोगों का हुजूम चल रहा था. दामोदर नद के पास उनका अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान भारी संख्या में पुरुष और महिला शामिल थे. इसमें कई राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता भी शामिल हुए.

Photos: झारखंड के पूर्व मंत्री लालचंद महतो की अर्थी उठते ही सबकी आंखें हुईं नम 10

लालचंद महतो के निधन की खबर सुनकर झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी और चंपाई सोरेन कैबिनेट की मंत्री बेबी देवी सुबह ही लालपुर स्थित उनके आवास पहुंचीं. उन्होंने परिजनों को ढाढ़स बंधाया. कहा कि उन्होंने अपना अभिभावक खो दिया.

Also Read : झारखंडः प्रदेश के पहले ऊर्जा मंत्री लालचंद महतो का रांची में निधन, शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंची मंत्री बेबी देवी

Exit mobile version