कथारा में करम महोत्सव, 40 दलों ने लिया भाग

BOKARO NEWS :कथारा में करम महोत्सव, 40 दलों ने लिया भाग

By Prabhat Khabar News Desk | September 11, 2024 11:46 PM

कथारा. अखाड़ा इकाई कथारा-बेरमो के तत्वावधान में बुधवार को कथारा स्थित शिव मंदिर ग्राउंड में करम महोत्सव का आयोजन किया गया. जिसमें बोडिया बस्ती, कथारा बस्ती, बांध बस्ती, महली बांध, रेलवे कॉलोनी, गोविंदपुर बस्ती, गोनियाटो, पिपराडीह, कंजकीरो, हरलाड़ीह, जरीडीह बस्ती, कोरिया बेड़ा सहित 40 गांवों के करमती दलों ने हिस्सा लिया. मंच संचालन व धन्यवाद ज्ञापन राजाराम महतो ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत करमतियों द्वारा जावा काे दंडवत प्रणाम व करम गीत गाकर की गयी. करमती दलों को नृत्य के लिए दस-दस मिनट का समय दिया गया. अंत में सभी दलों की करमतियों को आयोजन समिति द्वारा पुरस्कृत किया गया. मौके पर मुख्य रूप से जेएलकेएम के केंद्रीय सदस्य वीरेंद्र कुमार, बोडिया उत्तरी मुखिया कामेश्वर महतो, नारायणपुर के पूर्व मुखिया अनंतलाल महतो, गोनियाटो के गणेश कुमार महतो, गोविंदपुर के प्रो दशरथ महतो, बोडिया बस्ती के दशरथ महतो, परमेश्वर महतो, पंसस सोनामती देवी, अनिता देवी, खीरु महतो, योद्धा महतो, अर्जुन महतो, वैदकारो मुखिया सीमा देवी, कमलेश महतो, मोहन मरांडी, आयोजन समिति के मनोज महतो, सचिन तुरी, प्रसादी महतो, राजीव महतो, सुनील महतो, दिलीप महतो, लक्ष्मण महतो, सोनू महतो, मुन्ना महतो, नवल तुरी, खिरोधर यादव, कृष्णा महतो, सुंदरलाल महतो, मिठू महतो, ईश्वर महतो, श्यामसुंदर महतो, भोला महतो, खिरोधर महतो सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Next Article

Exit mobile version