बाइक के धक्के से एक घायल

बाइक के धक्के से एक घायल

By Prabhat Khabar News Desk | June 26, 2024 1:01 AM

कथारा फुसरो. मंगलवार को दो सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गये. कथारा-फुसरो मुख्य सड़क में जारंगडीह स्टेशन के निकट रात लगभग आठ बजे पैदल जा रहे जारंगडीह निवासी विक्रम घांसी (45 वर्ष) को अज्ञात बाइक धक्का मार कर भाग गया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये. बेरमो पश्चिमी मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना सिंह ने जारंगडीह उत्तरी के पूर्व मुखिया मो इम्तियाज, उप मुखिया श्याम कुमार, वार्ड सदस्य रोशन घांसी, विकास सिंह, अरुण पासवान को सूचना दी. इसके सभी पहुंचे और घायल को कथारा क्षेत्रीय अस्पताल ले गये. डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रांची रिम्स रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Next Article

Exit mobile version