सरकार की उपलब्धि जन-जन तक पहुंचायें : आदित्य साहू

चतरा. भाजपा की बैठक रविवार को परिसदन में हुआ. इसमें जिलाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्षों, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा के जिलाध्यक्ष, प्रदेश व राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्यों ने भाग लिया. बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सह पलामू प्रमंडल के प्रभारी आदित्य साहू मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया. मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | October 23, 2017 12:47 PM

चतरा. भाजपा की बैठक रविवार को परिसदन में हुआ. इसमें जिलाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्षों, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा के जिलाध्यक्ष, प्रदेश व राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्यों ने भाग लिया. बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सह पलामू प्रमंडल के प्रभारी आदित्य साहू मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया. मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन के रीढ़ हैं.

उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धि बताने को कहा. उन्होंने मोर्चा के जिलाध्यक्ष को 30 अक्तूबर तक मंडल कार्य समिति का घोषणा करने का निर्देश दिया. साथ ही मंडल प्रभारी, सह प्रभारी, पंचायत प्रभारी, सह प्रभारी का गठन करने को कहा. जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा ने कहा कि सभी मंडल अध्यक्ष व मोर्चा के जिलाध्यक्ष सरकार की उपलब्धियों से लोगों को अवगत करायें. जिला कार्य समिति की बैठक 30 अक्तूबर को इटखोरी में करने का निर्णय लिया गया. प्रदेश कार्य समिति सदस्य युगत किशोर खंडेलवाल ने भी संबोधित किया.

इस अवसर पर जिला महामंत्री सरयू राम, मनोज सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कौशल्या देवी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिषेक केसरी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र मिश्रा, राजेश पासवान, रामविलास सिंह, नवीन साह, गोविंद राम दांगी, मिथिलेश गुप्ता, लीलाधर महतो, सांसद प्रतिनिधि निर्भय ठाकुर, गिरिधारी राणा समेत कई उपस्थित थे.

Next Article

Exit mobile version