फ्रेंचाइजी कर्मियों की हड़ताल समाप्त
चतरा. फ्रेंचाइजी के अध्यक्ष मो कलाम सिद्दकी व कर्मचारियों के बीच हुए समझौते के बाद फ्रेंचाइजी कर्मियों ने हड़ताल वापस ले ली़ सिद्दकी ने 25 अगस्त तक कर्मचारियों का बकाया वेतन देने का आश्वासन दिया. इसके बाद हड़ताल खत्म हुआ. कर्मचारियों ने चेताया कि उक्त तिथि तक वेतन नहीं मिला, तो पुन: हड़ताल पर जायेंगे़ […]
चतरा. फ्रेंचाइजी के अध्यक्ष मो कलाम सिद्दकी व कर्मचारियों के बीच हुए समझौते के बाद फ्रेंचाइजी कर्मियों ने हड़ताल वापस ले ली़ सिद्दकी ने 25 अगस्त तक कर्मचारियों का बकाया वेतन देने का आश्वासन दिया. इसके बाद हड़ताल खत्म हुआ. कर्मचारियों ने चेताया कि उक्त तिथि तक वेतन नहीं मिला, तो पुन: हड़ताल पर जायेंगे़ कर्मचारी 13 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक हड़ताल पर चले गये थे़ इस कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो गयी थी़ यह जानकारी मो सलीम ने दी़