बंजर भूमि को बनाया हरा-भरा

पांच एकड़ भूमि में श्रीविधि से की खेती खेतों में लहलहा रही है धान की फसल फोटो : श्रीविधि से की गयी धान की खेती के साथ महिला समूह की महिलाएं सिमरिया 1 में व लहलहाती धान की फसल 2 में़ चतरा. एदला की मीना स्वयं सहायता समूह ने वर्षों से बंजर पड़ी भूमि में […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | October 14, 2014 12:33 PM

पांच एकड़ भूमि में श्रीविधि से की खेती खेतों में लहलहा रही है धान की फसल फोटो : श्रीविधि से की गयी धान की खेती के साथ महिला समूह की महिलाएं सिमरिया 1 में व लहलहाती धान की फसल 2 में़ चतरा. एदला की मीना स्वयं सहायता समूह ने वर्षों से बंजर पड़ी भूमि में श्रीविधि से धान की खेती की है़ पांच महिलाओं के समूह ने करीब पांच एकड़ जमीन में श्रीविधि से धान की खेती की है़ खेतों में धान की फसल लहलहा रही है़ समूह की अध्यक्ष मालती देवी के अलावा सदस्य पार्वती देवी, कौशल्या देवी, सावित्री देवी व प्रतिमा देवी ने संजीवनी (एनजीओ) की रिजवाना खातून से प्रेरित होकर बंजर भूमि को हरा-भरा बनाया़ समतलीकरण कर भूमि को खेती योग्य बनाया समूह की महिलाओं ने बंजर भूमि को समतल किया़ लगातार एक माह तक समतलीकरण का कार्य कराया़ मालती देवी ने बताया कि ट्रैक्टर से भूमि को समतल किया गया. इसका भुगतान समूह के द्वारा किया गया़ समूह में जमा राशि से धान बीज की खरीदारी कर खेती की गयी. प्रखंड में 1063 लोगों ने की श्रीविधि से खेतीसंजीवनी की रिजवाना खातून ने बताया कि प्रखंड के 1063 लोगों ने श्रीविधि के माध्यम से धान की खेती की है़ उन्होंने बताया कि जबड़ा, बगरा, एदला, डाडी, पगार, पुंडरा, पिरी, बानावाडी, सबानो, बन्हे, जिरवाखुर्द पंचायत की महिला समूहों ने खेती की है़ इसके लिए 158 किसानों को खरपतवार चुननेवाली मशीन दी गयी है़

Next Article

Exit mobile version