रेल मंत्री 17 को भाजपा कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे

त्र युवा मोरचा के एक हजार कार्यकर्ता करेंगे स्वागत़ फोटो : भाजयुमो जिलाध्यक्ष बिरजू तिवारी 15 सीएच 8 में़ चतरा. भाजपा के चतरा विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी पूरी कर ली गयी है़ सम्मेलन के मुख्य अतिथि केंद्रीय रेल मंत्री सदानंद गौड़ा होंगे. श्री गौड़ा कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे. कार्यक्रम राज्य संपोषित बालक उवि […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | October 15, 2014 11:49 AM

त्र युवा मोरचा के एक हजार कार्यकर्ता करेंगे स्वागत़ फोटो : भाजयुमो जिलाध्यक्ष बिरजू तिवारी 15 सीएच 8 में़ चतरा. भाजपा के चतरा विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी पूरी कर ली गयी है़ सम्मेलन के मुख्य अतिथि केंद्रीय रेल मंत्री सदानंद गौड़ा होंगे. श्री गौड़ा कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे. कार्यक्रम राज्य संपोषित बालक उवि मैदान में होगा. भाजयुमो जिलाध्यक्ष बिरजू तिवारी ने बताया कि मुख्य अतिथि का स्वागत एक हजार युवा मोरचा कार्यकर्ता करेंगे़ सम्मेलन को सफल बनाने के लिये कार्यकर्ता गांव-गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया गया़ उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय व सांसद सुनील सिंह के अलावा कई और भाजपा नेता भी उपस्थित रहेंगे़ चतरा विधानसभा क्षेत्र प्रभारी अक्षयवट पांडेय ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र से काफी संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे़ प्रतापपुर, कुंदा, हंटरगंज, चतरा व कान्हाचट्टी प्रखंड के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री व वरिष्ठ कार्यकर्ता भाग लेंगे़ 10 हजार से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की गयी है.

Next Article

Exit mobile version