कंप्यूटर चला परिवार का भरन-पोषण कर रहा नि:शक्त प्रकाश

फोटो : सिमरिया 2 मंे, कंप्यूटर चलाता नि:शक्त प्रकाश़ नि:शक्त होने का कोई गम नहीं है : प्रकाश दोनों पैर से नि:शक्त है प्रकाश सिमरिया. दोनों पैर से नि:शक्त प्रकाश गंझू (इंटर पास) कंप्यूटर चला कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा है. सिमरिया के सुभाष चौक पर कंप्यूटर संचालित कर लोगों को कई सेवा […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | December 17, 2014 7:02 PM

फोटो : सिमरिया 2 मंे, कंप्यूटर चलाता नि:शक्त प्रकाश़ नि:शक्त होने का कोई गम नहीं है : प्रकाश दोनों पैर से नि:शक्त है प्रकाश सिमरिया. दोनों पैर से नि:शक्त प्रकाश गंझू (इंटर पास) कंप्यूटर चला कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा है. सिमरिया के सुभाष चौक पर कंप्यूटर संचालित कर लोगों को कई सेवा उपलब्ध करा रहा है़ प्रकाश सिमरिया से 12 किमी दूर चौथा गांव का रहने वाला है़ हर रोज सुबह आठ बजे घर से सिमरिया के लिए चलता है. प्रकाश ने बताया कि दिन भर काम करने के बाद शाम में घर लौट जाता है़ वह प्रतिदिन पांच सौ रुपये कमाता है़ इससे अपने परिवार का भरन-पोषण करता है़ इसी पैसे से अपने भाई को अच्छी शिक्षा दिला रहा है़ दोनों पैर से नि:शक्त प्रकाश ने सिमरिया इंटर महाविद्यालय से इंटर की पढ़ाई पूरी की़ बीए की पढ़ाई के लिए चतरा आना पड़ता. आने-जाने में दिक्कत होती, इस कारण उसने पढ़ाई छोड़ दी. उसने बताया कि नि:शक्त होने का उसे कोई गम नहीं है़ वह सिर्फ मेहनत करना जानता है़

Next Article

Exit mobile version