महिला से छेड़छाड़ के आरोप में जेल

चतरा : दारियातू गांव में पूजा के दौरान एक महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. महिला की शिकायत पर श्यामदेव दांगी को गिरफ्तार किया गया. थाना प्रभारी रामचंद्र राम ने बताया कि युवक ने महिला से दुष्कर्म का भी प्रयास किया.... सात पर मामला […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | October 16, 2013 3:11 AM

चतरा : दारियातू गांव में पूजा के दौरान एक महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. महिला की शिकायत पर श्यामदेव दांगी को गिरफ्तार किया गया. थाना प्रभारी रामचंद्र राम ने बताया कि युवक ने महिला से दुष्कर्म का भी प्रयास किया.

सात पर मामला दर्ज :

सिमरिया : देवरिया तपसा गांव में आपसी विवाद में मारपीट हुई. इस मामले में सात लोगों पर मामला दर्ज किया गया. प्रथम पक्ष में राजेंद्र गिरी, श्यामदेव गिरी, कामख्या गिरी, सुनीता देवी, केकली देवी दूसरे पक्ष के राजू गिरी संजिता देवी पर प्राथमिकी दर्ज की गयी.