चतरा में ट्रैक्टर पलटा, तीन मरे

संघरी घाटी में हुई दुर्घटना, चालक समेत 15 घायल चतरा : सदर प्रखंड स्थित संघरी घाटी में मंगलवार को मिट्टी लदा ट्रैक्टर पलट गया़ हादसे में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी़ ट्रैक्टर पर सवार चालक समेत 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये़ इनमें चार की स्थिति गंभीर बतायी जा […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | November 4, 2015 4:23 AM

संघरी घाटी में हुई दुर्घटना, चालक समेत 15 घायल

चतरा : सदर प्रखंड स्थित संघरी घाटी में मंगलवार को मिट्टी लदा ट्रैक्टर पलट गया़ हादसे में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी़ ट्रैक्टर पर सवार चालक समेत 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये़

इनमें चार की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है़ ट्रैक्टर पर सवार सभी लोग वशिष्ठ नगर थाना के तरोग से मिट्टी लेकर धोबे गांव लौट रहे थे़ संघरी घाटी में ट्रैक्टर का ब्रेक फेल हो गया और ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया़ मृतकों की पहचान जोरी थाना क्षेत्र के धोबे गांव की सहोदरी देवी (30), भौराही गांव की कोलमी देवी (32) व सेवंती देवी (37) के रूप में हुई है. ट्रैक्टर धोबे गांव के उमेश साव का बताया जाता है़

उमेश खुद ट्रैक्टर चला रहा था़ घटना की सूचना पाकर एसडीओ नंदकिशोर लाल, एसडीपीओ ज्ञान रंजन, सीओ कृष्ण मुरारी तिर्की, बीडीओ सुनील वर्मा, कार्यपालक पदाधिकारी अजय वर्मा, थाना प्रभारी अशोक राम व कई ग्रामीण सदर अस्पताल पहुंचे़

चार लाेग रिम्स रेफर : ट्रैक्टर चालक उमेश साव, बेंदिया देवी, पुनिया देवी व रोहनी देवी गंभीर रूप से घायल हैं. सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया़ वहीं मालती देवी, मुलिया देवी, पूनम कुमारी, पार्वती देवी, सुनीता देवी, दाती कुमारी, मुनिया देवी, चेतिया कुमारी, विजय गंझू, सतिया देवी व विशेश्वर गंझू का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

Next Article

Exit mobile version