अंतिम दिन 456 नामांकन

जिप के लिए 17, मुखिया के लिए 74, पंसस के लिए 58 व वार्ड सदस्य के लिए 307 ने परचा भरा चतरा : पंचायत चुनाव को लेकर तीसरे चरण के नामांकन के अंतिम दिन गुरुवार को 456 लोगों ने नामांकन परचा दाखिल किया़ इसमें जिला परिषद के लिए 17, मुखिया के लिए 74, पंसस के […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | November 13, 2015 5:22 AM
जिप के लिए 17, मुखिया के लिए 74, पंसस के लिए 58 व वार्ड सदस्य के लिए 307 ने परचा भरा
चतरा : पंचायत चुनाव को लेकर तीसरे चरण के नामांकन के अंतिम दिन गुरुवार को 456 लोगों ने नामांकन परचा दाखिल किया़ इसमें जिला परिषद के लिए 17, मुखिया के लिए 74, पंसस के लिए 58 व वार्ड सदस्य के लिए 307 लोगों ने नामांकन परचा भरा़
जिला परिषद के लिए प्रतापपुर भाग-एक से दिनेश कुमार साहू, सुप्रीति देवी, भाग-2 से मो फिरोज,
अजय कुमार वर्मा, गजेंद्र सिंह व ब्रजेश कुमार महतो, चतरा भाग-6 से याशोदा देवी, कलशी देवी, बैजंती देवी, यशोदा देवी, रूबी देवी, भाग-5 से निशा कुमारी, ममता देवी, डोली देवी, किरन कुमारी भोक्ता व कान्हाचट्टी से छाया देवी व शोभा देवी ने निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन किया़ वहीं चतरा से मुखिया के लिए 58, पंसस के लिए 39 व वार्ड सदस्य के लिए 111, कान्हाचट्टी से मुखिया के लिए तीन, पंसस के लिए 19 व वार्ड सदस्य के लिए 74 व प्रतापपुर से मुखिया के लिए 13 व वार्ड सदस्य के लिए 122 लोगों ने नामांकन किया़
कान्हाचट्टी से 77 लोगों ने नामांकन किया
कान्हाचट्टी. प्रखंड में नामांकन के अंतिम दिन गुरुवार को 77 लोगों ने नामांकन किया़ इसमें मुखिया के लिए तीन व वार्ड सदस्य के लिए 74 लोगों ने नामांकन प्रपत्र भरा़ मुखिया के लिए बेंगोकला पंचायत से मगिया देवी, बकचुमा से सुखदेव प्रसाद व जमरी बकसपुरा से कोरैयता खातून ने परचा भरा़ प्रखंड से मुखिया के लिए कुल 73 व वार्ड सदस्य के लिए 234 लोगों ने नामांकन परचा दाखिल किया़
पहले दिन 64 नामांकन प्रपत्रों की बिक्री हुई
कुंदा. प्रखंड में चौथे चरण में होने वाले नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी़ गुरुवार को पहले दिन प्रखंड कार्यालय में मुखिया व वार्ड के लिए 64 लोगों ने नामांकन प्रपत्र खरीदा़ मुखिया के लिए 37 व वार्ड सदस्य के लिए 27 नामांकन पत्र बिके़ यह जानकारी निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ जयपाल सोय ने दी़

Next Article

Exit mobile version