परमहंस की तरह करें बच्चों का मार्गदर्शन
चतरा : विवेकानंद आदर्श विद्यालय में मंगलवार को स्वामी विवेकानंद की 153वीं जयंती मनायी गयी़ मुख्य अतिथि डालसा के सचिव मो तौफिक अहमद व विशिष्ठ अतिथि प्रो प्रभात कुमार द्विवेदी थे़ श्री अहमद ने बच्चों व शिक्षकों को विवेकानंद के बताये मार्ग पर चलने का आह्वान किया़ उन्होंने शिक्षकों से परमहंस की तरह मार्गदर्शन कर […]
चतरा : विवेकानंद आदर्श विद्यालय में मंगलवार को स्वामी विवेकानंद की 153वीं जयंती मनायी गयी़ मुख्य अतिथि डालसा के सचिव मो तौफिक अहमद व विशिष्ठ अतिथि प्रो प्रभात कुमार द्विवेदी थे़ श्री अहमद ने बच्चों व शिक्षकों को विवेकानंद के बताये मार्ग पर चलने का आह्वान किया़ उन्होंने शिक्षकों से परमहंस की तरह मार्गदर्शन कर बच्चों को विवेकानंद बनाने की बात कही़
विशिष्ठ अतिथि ने कहा कि विवेकानंद ने भारतीय संस्कृति का अवलोकन शिकागो के विश्व धर्म सम्मेलन में कराया़ मंच संचालन सुमेंद्र नाथ घोष ने किया़ धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाध्यापक आशिष सहाय ने किया़ इस मौके पर अधिवक्ता जमाल अहमद , मुखदेव गोप, सुमित घोष, पीएलवी अजय कुमार, रामस्वरूप शर्मा,द्विज विश्वास, विनोद पाठक, विनोद राणा, सुनीता सिंह, अर्चना सिन्हा, रजनी, खुशनुमा आदि थे़प्रतियोगिता हुई : इस मौके पर बच्चों के बीच क्विज, लेखन, रंगोली व भाषण प्रतियोगिता हुई़ सफल बच्चों को पुरस्कृत किया गया़