गोदाम से डीलरों को मिलता है कम अनाज, परेशानी

चतरा़ : डीलरों को गोदाम से अनाज तौल कर नहीं दिया जा रहा है़ इस कारण डीलरों को राशन बांटने में परेशानी हो रही है़ इसको लेकर आये दिन कार्डधारियों व डीलरों में तू-तू, मैं-मैं होता रहता है. डीलरों का कहना है कि कई बार इसकी शिकायत संबंधित पदाधिकारियों से की गयी, लेकिन किसी ने […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | January 30, 2016 7:39 AM
चतरा़ : डीलरों को गोदाम से अनाज तौल कर नहीं दिया जा रहा है़ इस कारण डीलरों को राशन बांटने में परेशानी हो रही है़ इसको लेकर आये दिन कार्डधारियों व डीलरों में तू-तू, मैं-मैं होता रहता है. डीलरों का कहना है कि कई बार इसकी शिकायत संबंधित पदाधिकारियों से की गयी, लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया़ लमटा के डीलर पवन प्रसाद ने बताया कि 51 किलो के चावल के बोरा में 42 से 45 किलो ही अनाज रहता है़
ऐसे में नुकसान उठाना पड़ता है़ चतरा, लावालौंग, सिमरिया, हंटरगंज, प्रतापपुर व टंडवा में डीलरों को गोदाम से कम अनाज दिया जाता है़ लावालौंग के डीलरों ने कहा कि फरवरी माह का अनाज गोदाम से तौल कर नहीं दिया गया, तो अनाज का उठाव नहीं करेंगे़ डीलरों ने उपायुक्त से अनाज तौल कर उपलब्ध कराने की मांग की है़ यही हाल केरोसिन का भी है़
आवंटन के अनुरूप डीलरों को केरोसिन नहीं दिया जाता है़ दंतार के डीलर अर्जुन सिंह ने बताया कि कम अनाज व केरोसिन मिलता है़ ऊपर से पदाधिकारियों की डांट भी सहनी पड़ती है़ यही हाल रहा, तो कई डीलर इस्तीफा दे देंगे़ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अंत्योदय कार्डधारियों को 35 किलो व लाल कार्डधारियों को प्रत्येक व्यक्ति पांच किलो अनाज दिया जाना है़

Next Article

Exit mobile version