देवघर रवाना हुआ कांवरियों का जत्था
गिद्धौर : प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से कांवरियों का जत्था बुधवार को देवघर रवाना हुआ. प्रखंड मुख्यालय से उपप्रमुख कोमल यादव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र प्रसाद कुशवाहा व जेवीएम प्रखंड अध्यक्ष ईश्वर दांगी के नेतृत्व में लगभग दो दर्जन कांवरियां बाबाधाम रवाना हुए. वहीं द्वारी से जगदीश गोप के नेतृत्व में लगभग 30 कांवरियों को […]
गिद्धौर : प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से कांवरियों का जत्था बुधवार को देवघर रवाना हुआ. प्रखंड मुख्यालय से उपप्रमुख कोमल यादव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र प्रसाद कुशवाहा व जेवीएम प्रखंड अध्यक्ष ईश्वर दांगी के नेतृत्व में लगभग दो दर्जन कांवरियां बाबाधाम रवाना हुए. वहीं द्वारी से जगदीश गोप के नेतृत्व में लगभग 30 कांवरियों को जत्था रवाना हुआ. जाने से पूर्व द्वारी के कांवरियों ने मां बागेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की.