हर बूथ पर 10 युवाओं को जोड़ेगा भाजयुमो

पालोजोरी : 2019 के लोकसभा चुनाव में बेहतर प्र्रदर्शन को लेकर भाजपा के युवा मोर्चा की विंग भी सक्रियता के साथ संगठन विस्तार में जुट गयी है. भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने पालोजोरी में प्रेस वार्ता में कहा कि संगठन पर 10-10 युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है. युवा मोर्चा के […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | June 12, 2017 3:19 AM

पालोजोरी : 2019 के लोकसभा चुनाव में बेहतर प्र्रदर्शन को लेकर भाजपा के युवा मोर्चा की विंग भी सक्रियता के साथ संगठन विस्तार में जुट गयी है. भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने पालोजोरी में प्रेस वार्ता में कहा कि संगठन पर 10-10 युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है. युवा मोर्चा के प्रखंड स्तर के अधिकारियों को इसके लिए विशेष रूप से हिदायत दी गई है. एक से 15 जून तक दीनदयाल उपाध्याय कार्य विस्तार महासंपर्क अभियान चलाया जा रहा है. मौके पर प्रदेश कोषाध्यक्ष कुन्दन सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्याम सुन्दर मंडल, रांची महानगर युवा मोर्चा अध्यक्ष सूर्य प्रताप के अलावा पालोजोरी के विशाल पोद्दार, लालटु हालदार आदि मौजूद थे.

Next Article

Exit mobile version