ePaper

रौनियार वैश्य संघ की आम सभा में संविधान में किया आंशिक संशोधन

25 Dec, 2017 4:17 am
विज्ञापन
रौनियार वैश्य संघ की आम सभा में संविधान में किया आंशिक संशोधन

देवघर : रौनियार वैश्य संघ की ओर से कास्टर टाउन स्थित संघ के आश्रम में रौनियर वैश्य समाज की आम सभा की गयी. इसकी अध्यक्षता रामनाथ साह ने की. इसमें सर्वसम्मति से संघ के संविधान में आंशिक संशोधन किया गया. इसमें संघ का कार्यक्षेत्र नगर पालिका क्षेत्र से बढ़ा कर नगर निगम क्षेत्र व कमेटी […]

विज्ञापन

देवघर : रौनियार वैश्य संघ की ओर से कास्टर टाउन स्थित संघ के आश्रम में रौनियर वैश्य समाज की आम सभा की गयी. इसकी अध्यक्षता रामनाथ साह ने की. इसमें सर्वसम्मति से संघ के संविधान में आंशिक संशोधन किया गया. इसमें संघ का कार्यक्षेत्र नगर पालिका क्षेत्र से बढ़ा कर नगर निगम क्षेत्र व कमेटी का कार्यकाल एक साल से बढ़ा कर दो साल किया गया. अब नयी कमेटी दो साल से अपनी सेवा देंगे. इसमें समाज के लाेगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया.

इस संबंध में शशि कांत गुप्ता ने बताया कि आम सभा में सर्वप्रथम 2017 की वार्षिक प्रतिवेदन पेश की गयी. इसमें सर्वसम्मति से संघ के संविधान में आंशिक संशोधन किया गया. इसके अलावा समाज का अपना धर्मशाला बनवाने पर विचार किया गया. अभी मामला कोर्ट में चल रहा है. जमीन की अद्यतन रिपोर्ट बतायी गयी.

रौनियार वैश्य संघ के बैनर तले जनहित में ब्लड डोनेशन कैंप, स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने का निर्णय लिया गया. मंच संचालन राजन गुप्ता ने की. बैठक में राम सेवक साह, शशिकांत गुप्ता, दिवाकर गुप्ता,विश्वनाथ साह, जीवन प्रकाश, अमित साह, मनोज साह, राजेंद्र साह, विनोद साह, अशोक साह, ममता गुप्ता, कंचन देवी, लाजवंती देवी आदि दर्जनों महिला-पुरुष मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन

अपने पसंदीदा शहर चुनें

ऐप पर पढ़ें
Page not found - Prabhat Khabar