26.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

लेटेस्ट वीडियो

डीसी अमीत कुमार आज स्कूल में लेंगे कक्षा

देवघर: जिले के प्रारंभिक एवं उच्च विद्यालय की शिक्षा में गुणवत्तापूर्ण सुधार के लिए जिला प्रशासन के स्तर से शिक्षादान कार्यक्रम शुरू किया गया है. उपायुक्त देवघर अमीत कुमार सोमवार को राजकीयकृत उच्च विद्यालय रोहिणी में क्लास लेकर शिक्षादान कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे. विद्यालय में शिक्षकों के 10 स्वीकृत पद के आलोक में सिर्फ पांच […]

Audio Book

ऑडियो सुनें

देवघर: जिले के प्रारंभिक एवं उच्च विद्यालय की शिक्षा में गुणवत्तापूर्ण सुधार के लिए जिला प्रशासन के स्तर से शिक्षादान कार्यक्रम शुरू किया गया है. उपायुक्त देवघर अमीत कुमार सोमवार को राजकीयकृत उच्च विद्यालय रोहिणी में क्लास लेकर शिक्षादान कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे. विद्यालय में शिक्षकों के 10 स्वीकृत पद के आलोक में सिर्फ पांच शिक्षक कार्यरत हैं.

विज्ञान, गणित, जीव विज्ञान, इतिहास, शारीरिक शिक्षा के शिक्षक नहीं होने की वजह से विद्यालय का नियमित पठन-पाठन कार्यक्रम प्रभावित होता है. इसी प्रकार जिले के अन्य विद्यालयों में शिक्षकों की तंगी है.

शिक्षकों की कमी को देखते हुए शिक्षादान कार्यक्रम में जिला प्रशासन के पदाधिकारियों, पर्यवेक्षकों को अपने-अपने कर्त्तव्यों के अतिरिक्त सप्ताह में कम से कम एक दिन करीब एक से दो घंटे तक स्वयं सेवा की भावना से शिक्षादान करने की जवाबदेही दी गयी है.

शिक्षादान कार्यक्रम के तहत छात्रों को नैतिक ज्ञान के अलावा शैक्षणिक जिज्ञासाओं, समाधान, पाठ्य-पुस्तकों, पठन-पाठन, सामान्य ज्ञान, व्यक्तिगत स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के बारे में जानकारी दी जायेगी. जिला शिक्षा अधीक्षक सुधांशु शेखर मेहता ने बताया कि शिक्षा विभाग के क्षेत्रीय पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ-साथ अन्य विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों से संपर्क कर उनकी सुविधा एवं योग्यता के अनुरूप शिक्षादान कार्यक्रम के लिए विद्यालय का चयन किया गया है.

पदाधिकारियों को मिली इन विद्यालय में पढ़ाने की जवाबदेही : अपर समाहर्ता देवघर भगवान झा, डीडीसी देवघर संजय कुमार व डीपीआरओ देवघर बी झा को राजकीयकृत गोवर्धन साहित्य उच्च विद्यालय देवघर, जिला पंचायती राज पदाधिकारी देवघर इंदु गुप्ता व कार्यपालक दंडाधिकारी देवघर डीएल उरांव को मध्य विद्यालय बरमसिया, जिला शिक्षा पदाधिकारी देवघर शशि कुमार मिश्र व उप निर्वाचन पदाधिकारी देवघर दिलीप कुमार सिंह को आरएल सर्राफ हाइस्कूल देवघर, भूमि सुधार उप समाहर्ता देवघर राजेश प्रजापति व बीडब्ल्यूओ देवघर दयानंद दूबे को उच्च विद्यालय जसीडीह, कार्यपालक दंडाधिकारी देवघर अमल को कमला कन्या मध्य विद्यालय जसीडीह, सिविल एसडीओ देवघर जय ज्योति सामंता व ग्रामीण विकास विभाग देवघर के कार्यपालक अभियंता एके सिंह को आरमित्र +2 विद्यालय देवघर, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण देवघर के निदेशक पवन कुमार को मातृ मंदिर बालिका उच्च विद्यालय देवघर, कार्यपालक अभियंता देवघर आशुतोष कुमार व जिला योजना पदाधिकारी देवघर राजीव कुमार सिन्हा को मध्य विद्यालय जसीडीह, कार्यपालक दंडाधिकारी देवघर प्रेमलता मुमरू व सीडीपीओ मोहनपुर पूनम कुमारी टोप्पो को प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय मोहनपुर, जिला शिक्षा अधीक्षक देवघर सुधांशु शेखर मेहता व प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी मोहनपुर अरुण कुमार सिन्हा को उच्च विद्यालय घोरमारा, बीडीओ देवघर रजनीश कुमार को उच्च विद्यालय रोहिणी, सीओ देवघर शैलेश कुमार को मध्य विद्यालय रोहिणी, बीडीओ मोहनपुर शैलेंद्र कुमार रजक व प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सुनंद कुमार को उच्च विद्यालय मोहनपुरहाट, जिला कृषि पदाधिकारी देवघर एसएन सरस्वती व बीडीओ मोहनपुर शैलेंद्र कुमार रजक को +2 विद्यालय मोहनपुरहाट, सीओ मोहनपुर रश्मि लकड़ा को केजीबीवी मोहनपुर, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी मोहनपुर अरविंद कुमार सिंह को मध्य विद्यालय मोहनपुरहाट, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मोहनपुर शशिकांत सिन्हा को मध्य विद्यालय आमगाछी मोहनपुर, बीडब्ल्यूओ मोहनपुर दिलीप कुमार सिंह को मध्य विद्यालय छोटाबहियार मोहनपुर, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी मोहनपुर अदय कमल को मध्य विद्यालय घोरमारा, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मोहनपुर शिवधन टुडू को उच्च विद्यालय रिखिया, बीइइओ मोहनपुर तरुण कुमार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बीइइओ सारवां धीरेंद्र कुमार व सीडीपीओ सारवां रून्नू कुमारी मिश्र को +2 विद्यालय सारवां, बीइइओ सारवां गिरीजानंद मिश्र को यूएमएस दलदली व उच्च विद्यालय सोनारायठाढ़ी, बीडीओ सोनारायठाढ़ी मो जहुर आलम को उच्च विद्यालय सोनारायठाढ़ी, बीडीओ देवीपुर विभूति मंडल को +2 उच्च विद्यालय केंदुआ देवीपुर, सीओ देवीपुर अजय कुमार तिर्की को उत्क्रमित उच्च विद्यालय कठघरी, बीइइओ देवीपुर सुमिता मरांडी को केजीबीवी देवीपुर, सिविल एसडीओ मधुपुर एनके लाल को अंची देवी बालिका +2 विद्यालय मधुपुर व केजीबीवी मधुपुर, जिला कल्याण पदाधिकारी देवघर अगापित टेटे को राजकीय अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय लेढ़वा मधुपुर, भूमि सुधार उप समाहर्ता मधुपुर आलोक कुमार को एमएलजी उच्च विद्यालय मधुपुर, बीडीओ मधुपुर संतोष कुमार चौधरी को अंची देवी बालिका +2 विद्यालय मधुपुर, सीओ मधुपुर संजय प्रसाद को एसपीएम मधुपुर, बीइइओ मधुपुर माया शंकर मिश्र को केजीबीवी मधुपुर, सीडीपीओ मधुपुर पूर्णिमा कुमारी को मध्य विद्यालय गड़िया मधुपुर, बीडीओ सारठ प्रमोद कुमार दास को राय बहादुर जगदीश प्रसाद सिंह +2 विद्यालय बभनगामा व उच्च विद्यालय चितरा, बीइइओ सारठ विनोद कुमार सिंह को उत्क्रमित मध्य विद्यालय गंगटी, बीडीओ पालोजोरी विशाल कुमार को केजीबीवी पालोजोरी, बीइइओ पालोजोरी नरेंद्र कुमार को उच्च विद्यालय सरसा व अनारकली +2 विद्यालय पालोजोरी, बीडीओ मारगोमुंडा अमित कुमार को उच्च विद्यालय मारगोमुंडा, बीडीओ करौं अखिलेश कुमार को रानी मंदाकिनी +2 उच्च विद्यालय करौं, बीइइओ करौं देवेंद्र कुमार को केजीबीवी करौं में कक्षाएं लेंगे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

अन्य खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snaps News reels