सामूहिक गीता पाठ से भक्तिमय बना महिला विकास मंडल

फोटो सुभाष के फोल्डर मेंकैप्सन : मंडल परिसर में भजन-कीर्तन का आनंद उठाते भक्त-संत बलदेव, मां बनासा व बाई पन्ना की हुई विशेष पूजा-शाम सात बजे से भजन-कीर्तन का आयोजनसंवाददाता, देवघरमहिला विकास मंडल व सत्संग भवन में आयोजित 57वां श्रीसंत बलदेव जयंती समारोह पूर्वक मनाया जा रहा है. मंगलवार को मंडल परिसर में बाबा बलदेव […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | November 25, 2014 8:03 PM

फोटो सुभाष के फोल्डर मेंकैप्सन : मंडल परिसर में भजन-कीर्तन का आनंद उठाते भक्त-संत बलदेव, मां बनासा व बाई पन्ना की हुई विशेष पूजा-शाम सात बजे से भजन-कीर्तन का आयोजनसंवाददाता, देवघरमहिला विकास मंडल व सत्संग भवन में आयोजित 57वां श्रीसंत बलदेव जयंती समारोह पूर्वक मनाया जा रहा है. मंगलवार को मंडल परिसर में बाबा बलदेव दास, मां बनासा व बाई पन्ना की पूजा-अर्चना, प्रवचन सह भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया. साथ ही सामूहिक गीता पाठ का आयोजन किया गया. वाराणसी के स्वामी बिदेहानंद गिरि जी महाराज व जनकपुरधाम के स्वामी बालव्यास जी महाराज आदि विशेष रूप से उपस्थित थे. इसमें काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं. कार्यक्रम का शुभारंभ दिन के तीन बजे हुआ. इसमें बिहार, बंगाल व झारखंड के विभिन्न जिलों से आये भक्त भी शामिल हुए. मौके पर ज्ञानवती बाजला, कुंजलता छावछरिया, रमा दायमा, सुमित्रा ड्रोलिया, नम्रता बथवाल, प्रमिला बाजला, सरला अग्रवाल, किरण रुंग्टा, मनोरमा पांडेय, पुष्पा शर्मा, उर्मिला सिंघानियां, रीता बथवाल, संगीता शर्मा, रेणु सिंघानियां, किशनी बाई, सरोज सिंघानियां आदि थे.