आपकी राय : डॉ किसलय सिन्हा

फोटो सिटी में डॉ किसलय सिन्हा के नाम से है.डॉ किसलय सिन्हासहायक प्राध्यापक राजनीति विज्ञान विभागआरडीबीएम कॉलेज देवघर.प्रदेश में एक स्पष्ट बहुमत वाली सरकार का निर्माण हो —————– देवघर. लंबे संघर्ष के बाद नवोदित राज्य के रूप में झारखंड का निर्माण हुआ. यहां की जनता ने राज्य के निर्माण से जो अपेक्षाएं रखी थी. उसकी […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | December 2, 2014 10:02 PM

फोटो सिटी में डॉ किसलय सिन्हा के नाम से है.डॉ किसलय सिन्हासहायक प्राध्यापक राजनीति विज्ञान विभागआरडीबीएम कॉलेज देवघर.प्रदेश में एक स्पष्ट बहुमत वाली सरकार का निर्माण हो —————– देवघर. लंबे संघर्ष के बाद नवोदित राज्य के रूप में झारखंड का निर्माण हुआ. यहां की जनता ने राज्य के निर्माण से जो अपेक्षाएं रखी थी. उसकी पूर्ति आज तक एक दिवास्वप्न बन कर रह गया है. इसके अनेक कारण हैं. जैसे कुशल नेतृत्व का अभाव, अल्पमत की सरकार, क्षेत्रीय दलों के सौदेबाजी की प्रवृत्ति, टीम वर्क का अभाव, विकास का स्पष्ट एजेंडा का अभाव, ठेकेदारों और अपराधियों का राजनीतिकरण, प्राकृतिक संसाधन तथा मानवीय संसाधनों का उचित प्रबंधन का अभाव आदि ऐसे कई कारण हैं जिससे यह राज्य समुचित संसाधन के बावजूद विकस के लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर पाया. आज जरूरत है कि ऐसे सरकार की जिसमें इन सारी कमियों को दूर करने की क्षमता हो. इसके लिए जरूरी है कि राजनीतिक प्रक्रिया में ज्यादा से ज्यादा राजनीतिक सहभागिता हो. इससे प्रदेश में एक स्पष्ट बहुमत वाली सरकार का निर्माण हो सके. वह सरकार एक विकास का एजेंडा तैयार करे जिसमें तकनीकी और रोजगारन्मुख शिक्षा, महिलाओं तथा बच्चों का समुचित विकास, सशक्त कानूनी व्यवस्था, औद्योगिकीकरण का विकास, प्राकृतिक संसाधनों का सर्वोत्तम प्रयोग तथा लोक कल्याणकारी योजनाओं का उचित पर्यवेक्षण कर सके.

Next Article

Exit mobile version