सिविल कोर्ट के अनुसेवक को दी गयी विदाई

– प्रसन्न रहें, सुखी रहें : जिला जजविधि संवाददाता,देवघरसिविल कोर्ट में कार्यरत अनुसेवक गोपाल कृष्ण झा को विदाई दी गयी. वे सरकारी सेवा में 32 वर्षों तक कार्य किये और रिटायर्ड हुए. 16 नवंबर 1982 को सिविल कोर्ट देवघर में योगदान दिया था. इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंकज श्रीवास्तव ने कहा […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | December 23, 2014 7:02 PM

– प्रसन्न रहें, सुखी रहें : जिला जजविधि संवाददाता,देवघरसिविल कोर्ट में कार्यरत अनुसेवक गोपाल कृष्ण झा को विदाई दी गयी. वे सरकारी सेवा में 32 वर्षों तक कार्य किये और रिटायर्ड हुए. 16 नवंबर 1982 को सिविल कोर्ट देवघर में योगदान दिया था. इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि श्री झा ने लंबे समय तक कोर्ट में सेवा दी है जो प्रशंसनीय है. श्री झा जहां भी रहें स्वस्थ्य रहें, प्रसन्न रहें और समाज की सेवा करते रहें. सिविल कोर्ट के कर्मियों ने उन्हें माला पहना कर विदाई दी एवं प्रोविनेंट फंड की राशि का चेक दिया. विदाई समारोह में जिला जज के अलावा एडीजे प्रथम अशोक कुमार सिंह अशोक, सीजेएम राजेश शरण सिंह, सब जज दो, न्यायिक दंडाधिकारी पीके शर्मा, राजीव रंजन, अभिषेक प्रसाद के अलावा सिविल कोर्ट के सभी कर्मचारीगण मौजूद थे. शैलेंद्र कुमार, अशोक कुमार सिंह आदि आगत अतिथियों की सेवा में लगे थे.

Next Article

Exit mobile version