11.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

अमरनाथ के लिए पंचायत मुख्यालय से नही मिल पाता है जनता को कोई लाभ।

लटका रहता है प्रखंड के कई पंचायतों में ताला।सोभा की वस्तु बन गई है प्रखंड के कई पंचायत भवन।सोनारायठाढ़ी : फोटो भेजे है। 2010 में झारखंड में पंचायत चुनाव हुआ।जनता के मन में एक आस जगी की अब गांव घर के विकास का देख भाल गांव के ही मुखिया जी करेगें।पदाधिकारी के दर्शण के लिऐ […]

लटका रहता है प्रखंड के कई पंचायतों में ताला।सोभा की वस्तु बन गई है प्रखंड के कई पंचायत भवन।सोनारायठाढ़ी : फोटो भेजे है। 2010 में झारखंड में पंचायत चुनाव हुआ।जनता के मन में एक आस जगी की अब गांव घर के विकास का देख भाल गांव के ही मुखिया जी करेगें।पदाधिकारी के दर्शण के लिऐ अब प्रखंड मुख्यालय का चक्कर लगानानहीं पड़ेगा।लेकिन पंचायत चुनाव हुऐ पांच साल गुजर गया अबतक क्षेत्र की जनता को पंचायत मुख्यालय से कोई सुविधा नही मिल पाती है।जनता की सुवधा को लेकर सरकार ने पंचायत मुख्यालय में ही प्रज्ञा केन्द्र की सुविधा,पीडीएस की सुविधा,के साथ साथ कई तरह की जानकारी देने को लेकर पंचायत मुख्यालय में लाखों रूपया का उपकरण लगाने की सुविधा मुहैया कराया है।तथा पंचायत स्तर के कर्मचारी को आवासन करने में परेशानी न हो जिसको लेकर पंचायत मुख्यालय में सारी सुविधाऐं व्यवस्थित किया गया है।लेकिन पंचायत मुख्यालय में पंचायत कर्मी का आवासन करना तो दुर पंचायत मुख्यालय का ताला भी नहीं खुलता है।जिसके कारण पिछले दिनों प्रखंड मुख्यालय के कुशुमथर पंचायत भवन से पंचायत भवन में लगा एल सी डी की चौरी हो चुकी है।वहीं कई पंचायत भवन में लगा सौलर सिस्टम,व कई प्रकार की सामानों की चोरी होते रही है।वहीं पांच वर्ष बितने के बाद भी प्रखंड के दोंदिया पंचायत मुख्यालय का भवन आज भी निर्माणाधिन है।़ पखंड के बारह पंचायत में से जरका वन पंचायत को छोड़ दे तो लगभग सभी पंचायतों की स्थिती एक जैसी ही हैं।प्रखंड मुख्यालय में भी एक भी कर्मचारी आवासन नहीं करते है।

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel