देवघर. नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 118 वीं जयंती शुक्रवार को मनायी जायेगी. इस अवसर पर सुबह 10 बजे विशाल शोभायात्रा निकाली जायेगी, जो नेताजी सुभाष चौक पहुंचेगी. जहां नेताजी की प्रतिमा पर शहर के गण्यमान्य लोगों के अलावा नेताजी सुभाष जागृति मंच के पदाधिकारी व सदस्य माल्यार्पण करेंगे. यह जानकारी मंच के उदय चक्रवर्ती ने दी. उन्होंने बताया कि 23 जनवरी की शाम पांच बजे से इंडोर स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा विचार गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा. इससे पूर्व नेताजी इंडोर स्टेडियम में 20 जनवरी से शुरू कर 22 जनवरी तक चैरिटेबल बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा.
नेताजी जयंती 23 को, निकलेगी शोभायात्रा
देवघर. नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 118 वीं जयंती शुक्रवार को मनायी जायेगी. इस अवसर पर सुबह 10 बजे विशाल शोभायात्रा निकाली जायेगी, जो नेताजी सुभाष चौक पहुंचेगी. जहां नेताजी की प्रतिमा पर शहर के गण्यमान्य लोगों के अलावा नेताजी सुभाष जागृति मंच के पदाधिकारी व सदस्य माल्यार्पण करेंगे. यह जानकारी मंच के उदय चक्रवर्ती […]
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है