बिहार गैसेज इंपलाइज यूनियन जसीडीह का गठन

– उपेंद्र चौरसिया बने अध्यक्ष, जेपी नारायण उपाध्यक्ष व तुलसी प्रसाद यादव महासचिवप्रतिनिधि,जसीडीह बिहार गैसेज इंपलाइज यूनियन, जसीडीह गठन को लेकर यूनियन के सदस्यों की बैठक कुमोद मिश्रा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया गया. यूनियन के चयनित महासचिव तुलसी प्रसाद यादव ने बताया कि सर्वसम्मति […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | January 28, 2015 7:02 PM

– उपेंद्र चौरसिया बने अध्यक्ष, जेपी नारायण उपाध्यक्ष व तुलसी प्रसाद यादव महासचिवप्रतिनिधि,जसीडीह बिहार गैसेज इंपलाइज यूनियन, जसीडीह गठन को लेकर यूनियन के सदस्यों की बैठक कुमोद मिश्रा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया गया. यूनियन के चयनित महासचिव तुलसी प्रसाद यादव ने बताया कि सर्वसम्मति से उपेंद्र चौरसिया को यूनियन का अध्यक्ष चयन किया गया. जबकि उपाध्यक्ष पद पर जेपी नारायण, महासचिव पद पर तुलसी प्रसाद यादव, सचिव पद पर राजकिशोर सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर कुमोद मिश्रा एवं सहकोषाध्यक्ष पद पर मो करीम को चुना गया. वहीं कार्यकारिणी सदस्यों में इंदु प्रकाश, बासुदेव यादव, पितांबर यादव, झारी महतो को चुना गया. उन्होंने कहा कि यूनियन के गठन पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की सूची श्रमायुक्त झारखंड सरकार, रांची, उपश्रमायुक्त, दुमका, सहायक श्रमायुक्त देवघर, कारखाना निरीक्षक देवघर को दिया गया.