अनुराग जैन हत्या कांड:आठ दिन बाद भी नहीं पकड़ा गया आरोपित

प्रतिनिधि, राजमहलशहर के जेके हाई स्कूल के समीप बीते 14 फरवरी को हुई अनुराग हत्या कांड में पुलिस को आठ दिन बित जाने के बाद भी पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी. पुलिस अभियुक्तों को पकड़ने के लिए अंधेरे में हाथ पैर मार रही है. घटना के बाद भागे अभियुक्तों के वाहन का पुलिस […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | February 22, 2015 7:04 PM

प्रतिनिधि, राजमहलशहर के जेके हाई स्कूल के समीप बीते 14 फरवरी को हुई अनुराग हत्या कांड में पुलिस को आठ दिन बित जाने के बाद भी पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी. पुलिस अभियुक्तों को पकड़ने के लिए अंधेरे में हाथ पैर मार रही है. घटना के बाद भागे अभियुक्तों के वाहन का पुलिस आज तक पता नहीं लगा पायी. जिसे लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. स्थानीय लोग घटना को लेकर पुलिस के कार्यशैली पर शक करने लगे हैं.कहीं देर ना हो जायपुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस अभी भी रणनीति बना रही है. अभियुक्तों के पासपोर्ट व बैंेक अकाउंटों का पता लगा रही है. खबर है कि अभियुक्त के रिश्तेदार विदेश में रहते हैं. इसलिए वह विदेश ना भाग जाय इस पर भी ध्यान दिया जा रहा है. हालांकि पुलिस अभी तक ना तो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पा रही है, ना ही अभियुक्तों के पासपोर्ट का पता लगा पायी है.क्या है मामलाबीते 14 फरवरी की शाम स्व मणिलाल जैन का पुत्र प्रदीप जैन, अशोक जैन, विकास जैन व कंपनी के मैनेजर विनोद शर्मा के बीच संपत्ति को लेकर विवाद हो रहा था. अशोक जैन, विकास जैन व विनोद शर्मा ने प्रदीप जैन के साथ मारपीट करने लगा. प्रदीप जैन के पुत्र अनुराग जैन इसका विरोध किया. इसी क्रम में विकास जैन ने राइफ ल से गोली मारकर अपने भतीजा अनुराग जैन की हत्या कर दी. घटना के बाद उपरोक्त तीनों अभियुक्त सादे रंग के अपने कार से फरार हो गया. मामले को लेकर प्रदीप जैन के बयान पर पुलिस ने अशोक जैन, विकास जैन व विनोद शर्मा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की. लेकिन पुलिस आज तक अभिुयक्तों को नहीं पकड़ पायी.राजमहल 21 फरवरी

Next Article

Exit mobile version