नगर निगम : बायलॉज के हिसाब से 50 नक्शा स्वीकृत

देवघर: रांची नगर निगम के बायलॉज के अनुसार देवघर नगर निगम भी भवन निर्माण का नक्शा स्वीकृत करने लगा है. आवासीय, वाणिज्यिक एवं अपार्टमेंट निर्माण के लिए नक्शा स्वीकृत के लिए देवघर नगर निगम के पास एक वर्ष से अधिक समय से करीब दो सौ आवेदन लंबित था. ‘प्रभात खबर’ में लगातार खबरें प्रकाशित होने […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | March 10, 2015 11:58 AM
देवघर: रांची नगर निगम के बायलॉज के अनुसार देवघर नगर निगम भी भवन निर्माण का नक्शा स्वीकृत करने लगा है. आवासीय, वाणिज्यिक एवं अपार्टमेंट निर्माण के लिए नक्शा स्वीकृत के लिए देवघर नगर निगम के पास एक वर्ष से अधिक समय से करीब दो सौ आवेदन लंबित था. ‘प्रभात खबर’ में लगातार खबरें प्रकाशित होने के बाद नगर निगम प्रशासन की तंद्रा भंग हुई. निगम से मिली जानकारी के अनुसार नक्शा के लिए लंबित आवेदन में से अब तक 50 नक्शा को स्वीकृति दे दी गई है.

शेष आवेदन को नोटिस के साथ आवेदक को लौटाया जा रहा है. इस शर्त के साथ कि रांची नगर निगम के बायलॉज के अनुसार आर्किटेक्ट से नक्शा बना कर दें. देवघर नगर निगम की पहल से भवन निर्माण का इंतजार कर रहे लोगों की मुश्किलें कम होती दिख रही है.

निगम प्रशासन ने की थी भवन उप विधि की मांग
देवघर नगर निगम प्रशासन ने नगर विकास विभाग से नक्शा स्वीकृति के लिए भवन उप विधि एवं नियमों से संबंधित आदेश की मांग जनवरी 14 में की थी. करीब एक वर्ष भवन उप विधि के निर्देशों का इंतजार करते रहे. आमलोगों के विरोध एवं तत्कालीन नगर विकास मंत्री के हस्तक्षेप के बाद विभाग से रांची नगर निगम का बायलॉज उपलब्ध कराया गया. नगर निगम की हठधर्मिता की वजह से अबतक लाखों रुपये का नुकसान हो चुका है.
नक्शा स्वीकृति के लिए लंबित दो सौ आवेदन में से 50 नक्शा स्वीकृत कर दिया गया है. शेष आवेदन के साथ रांची नगर निगम के अनुसार नक्शा संलग्‍न नहीं है. नोटिस के साथ नया नक्शा उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया है. नियमानुकूल नक्शा प्राप्त होने के बाद स्वीकृति प्रदान कर दी जायेगी.
– अलोइस लकड़ा, सीइओ, देवघर.

Next Article

Exit mobile version