बिग बाजार में चला भाजपा का सदस्यता अभियान

संवाददाता, देवघरबुधवार को बिग बाजार देवघर में भाजपा का महा सदस्यता अभियान चलाया गया. इसमें जिला सदस्यता प्रभारी संजीव जजवाड़े के नेतृत्व में चार घंटे तक अभियान चलाया गया. इसमें तीन सौ से अधिक लोगों ने भाजपा की नीति में आस्था जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इस संबंध में भाजयुवो के जिला अध्यक्ष […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | March 11, 2015 11:04 PM

संवाददाता, देवघरबुधवार को बिग बाजार देवघर में भाजपा का महा सदस्यता अभियान चलाया गया. इसमें जिला सदस्यता प्रभारी संजीव जजवाड़े के नेतृत्व में चार घंटे तक अभियान चलाया गया. इसमें तीन सौ से अधिक लोगों ने भाजपा की नीति में आस्था जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इस संबंध में भाजयुवो के जिला अध्यक्ष सह नगर प्रभारी चंद्रशेखर खवाड़े ने बताया कि बिग बाजार में दिन के तीन बजे से शाम सात बजे तक अभियान चला. इसमें बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए. श्री खवाड़े ने कहा कि 13 मार्च को झारखंड प्रदेश प्रभारी त्रिवेंद्र सिंह रावत सदस्यता महा अभियान की समीक्षा करने आ रहे हैं. दिन के 11 बजे मधुपुर विधान सभा, एक बजे सारठ, तीन बजे सारवां व साढ़े चार बजे जैन मंदिर देवघर सभागार में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. इसे सफल बनाने मे महिला मोरचा जिला अध्यक्ष रीता चौरसिया, पिंटू तिवारी, मनोज भार्गव, विजया सिंह आदि ने सराहनीय भूमिका निभायी.

Next Article

Exit mobile version