वनांचल आंदोलनकारी संघर्ष समिति के पदाधिकारियों का चयन
प्रतिनिधि, जसीडीह भारतीय जनता पार्टी वनांचल आंदोलनकारियों की बैठक जलसार रोड स्थित महावीर अखाड़ा में हुई. इसकी अध्यक्षता अक्षय झा ने की. इसमें सर्वसम्मति से आंदोलनकारियों का देवघर जिला समिति का गठन किया गया. इसमें अक्षय झा को अध्यक्ष, गोरांग चंद्र सिंह को महामंत्री मनोनीत किया गया. इसके अलावा रविंद्र नाथ तिवारी, एनुल हौदा व […]
प्रतिनिधि, जसीडीह भारतीय जनता पार्टी वनांचल आंदोलनकारियों की बैठक जलसार रोड स्थित महावीर अखाड़ा में हुई. इसकी अध्यक्षता अक्षय झा ने की. इसमें सर्वसम्मति से आंदोलनकारियों का देवघर जिला समिति का गठन किया गया. इसमें अक्षय झा को अध्यक्ष, गोरांग चंद्र सिंह को महामंत्री मनोनीत किया गया. इसके अलावा रविंद्र नाथ तिवारी, एनुल हौदा व हरि नारायण भोक्ता को उपाध्यक्ष, बलराम पोद्दार, अजय कुमार यादव व प्रफुल कुमार सिंह को मंत्री, घनश्याम महथा को कोषाध्यक्ष, धनंजय चौधरी को प्रेस प्रवक्ता, अनंत प्रसाद सिंह संगठन मंत्री, द्वारिका प्रसाद को सह संगठन मंत्री, दीनानाथ तिवारी, वीरेंद्र नाथ पांडेय व सुनील सिंह को विशेष आमंत्रित सदस्य व सुधीर सिंह को सलाहकार के रूप में रखा गया है.