profilePicture

पर्यटन मंत्री सुरेश पासवान का अभिनंदन

देवघर: जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में जिलाध्यक्ष मुन्नम संजय के नेतृत्व में पर्यटन एवं नगर विकास मंत्री सुरेश पासवान का अभिनंदन किया.कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ शहर की समस्या के समाधान पर मंत्री के साथ विचार विमर्श किया. पर्यटन को विश्व मानचित्र पर लाने का कोशिश किया जायेगा. मौके पर प्रो उदय प्रकाश, प्रो अजीत साह, […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | August 30, 2013 8:19 AM

देवघर: जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में जिलाध्यक्ष मुन्नम संजय के नेतृत्व में पर्यटन एवं नगर विकास मंत्री सुरेश पासवान का अभिनंदन किया.कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ शहर की समस्या के समाधान पर मंत्री के साथ विचार विमर्श किया. पर्यटन को विश्व मानचित्र पर लाने का कोशिश किया जायेगा. मौके पर प्रो उदय प्रकाश, प्रो अजीत साह, अजय कांत ठाकुर, बेनी चौबे, ललित झा, प्रमिला देवी, हरेंद्र कुमार, रवि गुप्ता, गंगा राउत, सरू राउत, विवेक मिश्र, रोशन सिंह, सुजित सिंह व अन्य लोग उपस्थित थे.

शोक सभा की गयी
कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष मुन्नम संजय के नेतृत्व में स्व पीएन सिंह की आकस्मिक निधन पर शोक सभा आयोजित की गयी.उनकी आत्मा की शांति के लिए मौन रखा गया और उनके परिवार को मुश्किल घड़ी मे हिम्मत दे,इश्वर से प्रार्थना की गयी.

पूर्व मंत्री कृष्णानंद झा ने दुख व्यक्त की त्न कांग्रेस के वरीय नेता पीएन सिंह के आकस्मिक निधन पर पार्टी नेता एवं पूर्व मंत्री कृष्णानंद झा ने दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि स्व पीएन सिंह कांग्रेस के कद्दावर नेता थे. वे लोगों के चेहते थे. उनके निधन से राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है.

मेजर ध्यानचंद्र को भारत रत्न की मांग :बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व संगठन सचिव अजय कुमार ने केंद्र सरकार से मांग की है कि हॉकी के जादूगर स्व मेजर ध्यान चंद्र को भारत रत्न दिया जाय. उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हॉकी के शेर भारत ही नहीं विश्व में देश का परचम लहराया है.

Next Article

Exit mobile version