जेएमएम के केंद्रीय समिति के सदस्य समेत कई भाजपा में शामिल

संवाददाता, देवघर देर शाम सर्किट हाउस परिसर में झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य अजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष राज किशोर सिंह समेत आधा दर्जन कार्यकर्ता भाजपा जिलाध्यक्ष नवल किशोर राय की अगुवाई में पार्टी में शामिल हो गये. इस अवसर पर राज्य के कृषि, गन्ना व पशुपालन मंत्री रंधीर सिंह उपस्थित थे. अजय सिंह ने बताया कि […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | April 17, 2015 12:05 AM

संवाददाता, देवघर देर शाम सर्किट हाउस परिसर में झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य अजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष राज किशोर सिंह समेत आधा दर्जन कार्यकर्ता भाजपा जिलाध्यक्ष नवल किशोर राय की अगुवाई में पार्टी में शामिल हो गये. इस अवसर पर राज्य के कृषि, गन्ना व पशुपालन मंत्री रंधीर सिंह उपस्थित थे. अजय सिंह ने बताया कि झामुमो में कोई भी नेता कार्यकर्ताओं की बातें नहीं सुनता और न ही उन्हें तबज्जो देता है. इस परिस्थिति में भाजपा के नीति व सिद्धांतों से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा के साथ चलने का मन बनाया है. आने वाले 23 अप्रैल को विजय महोत्सव के दिन ग्रामीण क्षेत्र के और भी कार्यकर्ता भाजपा का दामन थामेंगे. आज उनके साथ मुकेश कुमार झा, सुभाष सिंह, रमेश सिंह, कश्यप सिंह सहित एक दर्जन कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. मौके पर पार्टी के युवा नेता अभय आनंद झा, रणवीर सिंह, कन्हैयाधारी झा, कुंदन झा, शिबू सिंह, संजीव झा, संतोष प्रसाद, विनोद मंडल, मिथिलेश कुमार राय, किशोर मंडल आदि मौजूद थे.