राजीव गांधी की जयंती मनी, लिया संकल्प

देवघर: कांग्रेस कमेटी देवघर जिला की ओर से जिला कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनायी गयी़ समारोह में जिलाध्यक्ष मुन्नम संजय ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में दिवंगत राजीव गांधी का योगदान रहा है. जिसे कतई भुलाया नहीं जा सकता है़ काफी संख्या में […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | August 21, 2015 7:09 AM
देवघर: कांग्रेस कमेटी देवघर जिला की ओर से जिला कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनायी गयी़ समारोह में जिलाध्यक्ष मुन्नम संजय ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में दिवंगत राजीव गांधी का योगदान रहा है.

जिसे कतई भुलाया नहीं जा सकता है़ काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया़ सबों ने राजीव गांधी की तसवीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये व उनकी उपलब्धियों को गिनाते हुए पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष के अलावा प्रो उदय प्रकाश, सुधीर देव, शुकदेव दुबे, शैलेश कुमार मालवीय, ओम प्रकाश यादव, अनंत मिश्र, मो शमीम अंसारी, गंगा राउत, संजय राय, विष्णु दास, ज्ञान चंद्र, अशोक झा, प्रभु रमानी, सुजीत सिंह, वशिष्ट राणा आदि थे़

Next Article

Exit mobile version