????? ??????? ?? ????????? ?? ???? ??????? ?? ??
सब्जी उत्पादन का प्रशिक्षण ले लौटा किसानों का दल भारतीय कृषि अनुसंधान परिसर रांची में मिली जानकारीआसपास के किसानों को सिखायेंगे नई तकनीक का गुरमधुपुर : बुढ़ैई पंचायत के करीब दर्जनों गांव के चयनित किसानों का दल रांची पलांडू स्थित पूर्वी क्षेत्र के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिसर रांची में तीन दिवसीय सब्जी उत्पादन प्रशिक्षण […]
सब्जी उत्पादन का प्रशिक्षण ले लौटा किसानों का दल भारतीय कृषि अनुसंधान परिसर रांची में मिली जानकारीआसपास के किसानों को सिखायेंगे नई तकनीक का गुरमधुपुर : बुढ़ैई पंचायत के करीब दर्जनों गांव के चयनित किसानों का दल रांची पलांडू स्थित पूर्वी क्षेत्र के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिसर रांची में तीन दिवसीय सब्जी उत्पादन प्रशिक्षण लेकर लौट गया है. किसानों ने बताया कि रिलायंस फाउंडेशन के तत्वावधान में तीन दिवसीय प्रशिक्षण में तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ कीट प्रबंधन, बेमौसमी सब्जी फसल में बीमारियों की पहचान, लत्तीदार सब्जी की खेती, फसल चक्र, सब्जी बिचड़ा उत्पादन आदि की जानकारी मिली है. किसानों ने बताया कि नई तकनीक की जानकारी आसपास के किसानों को देकर उन्हें बेहतर सब्जी उत्पादन के लिए मदद की जायेगी. ताकि नई तकनीक का इस्तेमाल कर सब्जी अधिक उत्पादन कर सकें.