????? ?? ????? ????? ????? ??? ???? ???

जयंती पर भगवान बिरसा मुंडा काे किया नमनकांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनायी बिरसा मुंडा की जयंतीजिलाध्यक्ष ने कहा डेढ़ दशक बाद भी नहीं बदली स्थिति फोटो संजीव में कैप्सन : संवाददाता, देवघरसूबे के स्थापना दिवस पर रविवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती कांग्रेसियों ने मनायी. जिलाध्यक्ष मुन्नम संजय की अध्यक्षता में कार्यकर्ताअों ने पार्टी कार्यालय […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | November 15, 2015 10:45 PM

जयंती पर भगवान बिरसा मुंडा काे किया नमनकांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनायी बिरसा मुंडा की जयंतीजिलाध्यक्ष ने कहा डेढ़ दशक बाद भी नहीं बदली स्थिति फोटो संजीव में कैप्सन : संवाददाता, देवघरसूबे के स्थापना दिवस पर रविवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती कांग्रेसियों ने मनायी. जिलाध्यक्ष मुन्नम संजय की अध्यक्षता में कार्यकर्ताअों ने पार्टी कार्यालय में बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. जिलााध्यक्ष ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा विद्रोह उलगुलान के महानायक थे. बिरसा मुंडा ने अंगरेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी. वे झारखंड में ही नहीं बल्कि पूरे देश में आदिवासियों के लिए पूज्यनीय रहे. राज्य का गठन आदिवासियों के हित में किया गया था. मगर राज्य गठन के डेढ़ दशक बाद भी स्थितियां नहीं बदली है. वो आज भी जल,जंगल व जमीन के लिए संघर्ष करने को मजबूर हैं. श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में राजेंद्र दास, अजय कुमार,मो इरफान, हरेंद्र कुमार राय, विवेक मिश्रा, अर्जुन राउत, शुकदेव दूबे, वशिष्ट राणा, अशोक झा आदि उपस्थित थे.