कुंडा के समीप बनेगा ऑब्जर्वेशन होम !
देवघर: कुंडा के समीप मोहनुपर अंचल के बरमोरिया मौजा में प्रमंडल स्तर का ऑब्जर्वेशन होम बनेगा. गुरुवार को जिला जज एसके दुबे व डीसी अरवा राजकमल ने प्रस्तावित ऑब्जर्वेशन होम के लिए जमीन का निरीक्षण किया. निरीक्षण में जमीन ऑब्जर्वेशन होम के लिए उपयुक्त पाया गया. डीसी ने सीओ व हल्का कर्मचारियों को प्रस्तावों को […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
December 11, 2015 7:14 AM
देवघर: कुंडा के समीप मोहनुपर अंचल के बरमोरिया मौजा में प्रमंडल स्तर का ऑब्जर्वेशन होम बनेगा. गुरुवार को जिला जज एसके दुबे व डीसी अरवा राजकमल ने प्रस्तावित ऑब्जर्वेशन होम के लिए जमीन का निरीक्षण किया. निरीक्षण में जमीन ऑब्जर्वेशन होम के लिए उपयुक्त पाया गया. डीसी ने सीओ व हल्का कर्मचारियों को प्रस्तावों को जल्द तैयार करने का निर्देश दिया. उसके बाद अगली प्रक्रिया अपनायी जायेगी.
बरमोरिया मौजा में करीब 44 एकड़ सरकारी जमीन है. शहर से सटे यहां पर्याप्त जमीन है. प्रमंडलस्तर का ऑब्जर्वेशन होम बनने से यहां काफी सुविधा मिलेगी. जल्द ही हाइकोर्ट से भी जस्टिस डीएन पटेल प्रस्तावित ऑब्जर्वेशन होम की जमीन का जायजा लेने आ सकते हैं.
क्या है ऑब्जर्वेशन होम
ऑबजरवेशन होम या अवलोकन घर में वैसे किशोरवय बच्चों को रखा जाता है, जिसके खिलाफ कोर्ट में मामला चल रहा हो या उसके खिलाफ जांच चल रही हो.
ये भी पढ़ें...
January 16, 2026 10:03 PM
January 16, 2026 9:55 PM
January 16, 2026 9:38 PM
January 16, 2026 7:52 PM
January 16, 2026 7:52 PM
January 16, 2026 6:55 PM
January 15, 2026 11:05 PM
January 15, 2026 10:36 PM
January 15, 2026 9:49 PM
January 15, 2026 9:10 PM
