profilePicture

???? ?????? 1867 ? ????? 306 ????? ?? ???

किरण कुमारी 1867 व परिमल 306 वोटों से आगे संवाददाता, देवघरपंचायत चुनाव के मतगणना के चौथे दिन जिला परिषद के चार सीटों की गिनती गुरुवार से शुरु हुई. इसमें देवघर अनुमंडल के दो व मधुपुर अनुमंडल के दो सीटों की गिनती चल रही है. मोहनपुर प्रखंड के भाग संख्या छह से निवर्तमान जिप अध्यक्ष सह […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | December 17, 2015 12:09 AM

किरण कुमारी 1867 व परिमल 306 वोटों से आगे संवाददाता, देवघरपंचायत चुनाव के मतगणना के चौथे दिन जिला परिषद के चार सीटों की गिनती गुरुवार से शुरु हुई. इसमें देवघर अनुमंडल के दो व मधुपुर अनुमंडल के दो सीटों की गिनती चल रही है. मोहनपुर प्रखंड के भाग संख्या छह से निवर्तमान जिप अध्यक्ष सह जिप प्रत्याशी किरण कुमारी चौथे राउंड तक अपने निकटत्तम प्रतिद्वंदी अनिता देवी से 1845 वोटों से आगे चल रही थी. चौथे राउंड तक किरण कुमारी को 4832 व अनिता देवी को 2965 मत प्राप्त हुए थे. जबकि खेरुन बीबी 1247 मतों के साथ तीसरे स्थान पर चल रही थी. भाग संख्या छह में मोरने, तुम्बावेल, घोंघा, बांक, झालर व रघुनाथपुर पंचायत की गिनती शुक्रवार को होगी. सारठ के भाग संख्या 20 से निवर्तमान जिप उपाध्यक्ष सह जिप प्रत्याशी परिमल कुमार सिंह चौथे राउंड तक अपने निकटत्तम प्रतिद्वंदी रीता देवी से 306 वोटों से आगे चल रहे हैं. चौथे राउंड तक परिमल कुमार सिंह को 3604 व रीता देवी को 3298 मत प्राप्त हुआ था. जबकि चांदो मंडल 1709 मतों के साथ तीसरे स्थान डटे थे. भाग संख्या 20 में चितरा, असनबनी, लगवां, दुमदुमी व पलमा पंचायत के मतों की शुक्रवार को पूरी होगी. इधर तीसरे राउंड तक देवघर प्रखंड के भाग संख्या तीन से जिप प्रत्याशी बिरजू राउत 2134 मतों के साथ पहले स्थान, कमरुद्दीन अंसारी के साथ दूसरे स्थान 2066 व जगरनाथ मंडल 1992 मतों के साथ तीसरे स्थान पर चल रहे थे. भाग संख्या तीन के चार पंचायतों की गिनती आज होगी. पालोजोरी प्रखंड के भाग संख्या 25 के पहले राउंड की गिनती गुरुवार रात तक पूरी हुई. छह सीटों का आया परिणाम गुरुवार शाम तक जिला परिषद के कुल छह सीटों का परिणाम घोषित कर दिया गया. इसमें देवघर भाग संख्या दो से नूतन सिंह, मोहनपुर भाग संख्या पांच से ममता देवी, देवीपुर भाग संख्या 11 से मनोज कुमार राय, सारठ भाग संख्य 21 से पिंकी कुमारी, मधुपुर भाग संख्या 15 से शीला देवी व पालोजोरी भाग संख्या 24 से आनंदमसीह मुरमू ने जीत दर्ज की. जबकि 31 पंचायतों में मुखिया, पंचायत समिति सदस्य व वार्ड सदस्य का परिणाम घोषित किया गया. \\\\B

Next Article

Exit mobile version