वैज्ञानिक तरीके से मछली पालन का मिला प्रशिक्षण

देवघर: मत्स्य विभाग द्वारा रांची में पांच दिवसीय मछली पालन का प्रशिक्षण दिया गया. इसमें राज्य भर से 121 मत्स्य पालकों ने भाग लिया. प्रशिक्षण में मत्स्य विभाग के उप निदेशक एचएन दुबे ने मत्स्य पालकों को वैज्ञानिक तरीके से मछली पालन करने का प्रशिक्षण दिया. उन्होंने कहा कि मछली पालन एक बड़ा उद्योग के […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | November 28, 2013 10:44 AM

देवघर: मत्स्य विभाग द्वारा रांची में पांच दिवसीय मछली पालन का प्रशिक्षण दिया गया. इसमें राज्य भर से 121 मत्स्य पालकों ने भाग लिया. प्रशिक्षण में मत्स्य विभाग के उप निदेशक एचएन दुबे ने मत्स्य पालकों को वैज्ञानिक तरीके से मछली पालन करने का प्रशिक्षण दिया.

उन्होंने कहा कि मछली पालन एक बड़ा उद्योग के रूप में विकसित किया जा सकता है. मत्स्य पालक वैज्ञानिक तरीके एक एकड़ के तालाब में 15 से 20 क्विंटल मछली का उत्पादन कर सकते हैं.

प्रशिक्षण के दौरान मछली की पुरानी प्रजातियां रेहू, कतला व मृगल के अलावा विदेशी मछली सिलवर कार्प, कॉमन कार्प व ग्रास कार्प पालन करने के तरीके बताये गये. उन्होंने कहा कि मछली पालन में अधिक से अधिक तालाब में चुना, गोबर व जैविक खाद का प्रयोग करना चाहिए. प्रशिक्षण में वार्ड सदस्य अमर पासवान की मांग पर उप निदेशक ने मोहनपुर प्रखंड के सरासनी पंचायत को मत्स्य पालन के लिए गोद लेने की घोषणा की. प्रशिक्षण के बाद मत्स्य पालकों को प्रमाण पत्र भी दिया गया.

Next Article

Exit mobile version