देवघर से पुरोहितों का दल राजगीर रवाना

देवघर: बिहार के राजगीर में दो दिवसीय अखिल भारतीय तीर्थपुरोहित महासभा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक होगी. इसका उदघाटन बिहार के सीएम नितीश कुमार करेंगे़ बैठक में मुख्य रुप से देश की प्रमुख पवित्र नदियों को प्रदुषण मुक्त करने, पुरोहितों की स्थानीय समस्याओं का निदान करने, देश के विभिन्न तीर्थों को रेल मार्ग […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | April 2, 2016 7:48 AM
देवघर: बिहार के राजगीर में दो दिवसीय अखिल भारतीय तीर्थपुरोहित महासभा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक होगी. इसका उदघाटन बिहार के सीएम नितीश कुमार करेंगे़ बैठक में मुख्य रुप से देश की प्रमुख पवित्र नदियों को प्रदुषण मुक्त करने, पुरोहितों की स्थानीय समस्याओं का निदान करने, देश के विभिन्न तीर्थों को रेल मार्ग से जोड़ने के अलावा पर्यटन विभाग की आय में पुरोहितों की हिस्सेदारी पर मुख्य रुप से चर्चा की जायेगी.

बैठक में हिस्सा लेने के लिए महासभा के वरीय उपाध्यक्ष दुर्लभ मिश्र, महामंत्री विनोद दत्त द्वारी, नुनुभई मिश्र, गोपाल पंडित राजेश मिश्र, माेहन ठाकुर, हीरा पंडित पन्ना लाल मिश्र, नागेश बलियासे, प्रेमनाथ पांडे, गोपाल तिवारी, ज्ञान श्रृंगारी, विनोद पंडित सहित दर्जनों पुरोहित निजी वाहन व रेल मार्ग से रवाना हो गयाे. इसके अलावा शनिवार की सुबह पंडा धर्मरक्षिणी सभा के अध्यक्ष व महामंत्री निजी वाहन से राजगीर के जायेंगे.

Next Article

Exit mobile version