26.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

लेटेस्ट वीडियो

प्रोन्नति: देवघर के डीइओ ने 95 स्कूलों का भेजा था प्रस्ताव, जिले के 22 उत्क्रमित मध्य विद्यालय हुए अपग्रेड

देवघर : राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत वर्ष 2016-17 में देवघर के 22 उत्क्रमित मध्य विद्यालय को अपग्रेड किया गया है. सभी अपग्रेड विद्यालय में चालू शैक्षणिक सत्र से ही कक्षा नवम की पढ़ाई आरंभ करना है. इस संबंध में विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दिया गया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त […]

Audio Book

ऑडियो सुनें

देवघर : राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत वर्ष 2016-17 में देवघर के 22 उत्क्रमित मध्य विद्यालय को अपग्रेड किया गया है. सभी अपग्रेड विद्यालय में चालू शैक्षणिक सत्र से ही कक्षा नवम की पढ़ाई आरंभ करना है. इस संबंध में विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दिया गया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार डीइओ देवघर ने जिले के 95 उत्क्रमित मध्य विद्यालय को अपग्रेड करने का प्रस्ताव विभाग को भेजा था. विभाग ने प्रथम चरण में 22 स्कूलों को अपग्रेड करने से संबंधित अधिसूचना जारी की है.
छात्रों को नहीं देना है स्थानांतरण प्रमाण पत्र
झारखंड माध्यमिक शिक्षा परियोजना परिषद रांची के प्रशासी पदाधिकारी के निर्देशानुसार नये अपग्रेड विद्यालय में कक्षा आठवीं में अध्ययनरत छात्रों को स्थानांतरण प्रमाण पत्र नहीं दिया जायेगा, बल्कि कक्षा नवम में नामांकन कर पढ़ाई आरंभ कराने का निर्देश दिया है. नियमानुसार उच्च विद्यालय का सारा अभिलेख मसलन नामांकन पंजी, उपस्थिति पंजी, छात्र कोष खाता, विकास कोष संधारित करने का निर्देश दिया गया है.
विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति का होगा गठन
नव अपग्रेड विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति का गठन किया जायेगा. समिति के अध्यक्ष एवं प्रधानाध्यापक (सचिव) के संयुक्त नाम से अलग खाता खोला जायेगा. राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति से संबंधित सभी हिसाब का संधारण अलग-अलग रोकड़ बही में किया जायेगा. इस खाते के माध्यम से अन्य राशि का आदान-प्रदान नहीं होगा.
अपग्रेेड होने वाले विद्यालय (प्रखंडवार)
देवीपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय दरंगा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय धोबाना, सारवां प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय जियाखाड़ा, मारगोमुंडा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुग्गापहाड़ी-2 व मध्य विद्यालय करंजो, करौं प्रखंड के मध्य विद्यालय बघनाडीह व उत्क्रमित मध्य विद्यालय मदनकट्टा, सारठ प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पकरिया उर्दू, उत्क्रमित मध्य विद्यालय पंसारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेलभरना, मध्य विद्यालय ओझाडीह व मध्य विद्यालय नौनी, पालोजोरी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामपुर (कन्या), उत्क्रमित मध्य विद्यालय बलियापुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिलगड़िया व उत्क्रमित मध्य विद्यालय असना, मोहनपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरकट्टा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय झारखंडी व उत्क्रमित मध्य विद्यालय बारा, मधुपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरमसिया, उत्क्रमित मध्य विद्यालय गड़िया व उत्क्रमित मध्य विद्यालय जामा.
कहते हैं डीइओ
सभी अपग्रेड विद्यालय में चालू शैक्षणिक सत्र में कक्षा नवम में दाखिले लेने व पठन-पाठन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. देवघर के 95 उत्क्रमित मध्य विद्यालय की सूची अपग्रेड के लिए भेजा गयी थी.
उदय नारायण शर्मा
जिला शिक्षा पदाधिकारी, देवघर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

अन्य खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snaps News reels