21 मार्च से राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू संताल परगना के तीन दिवसीय दौर पर
देवघर : झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू 21 मार्च से संताल परगना के तीन दिवसीय दौरे पर जायेंगीं. अपने तीन दिवसीय दौरे में राज्यपाल साहेबगंज, पाकुड़ , दुमका व देवघर में आयोजित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी. 21 मार्च को राज्यपाल साहेबगंज के दौरे पर रहेंगी. साहेबगंज में राज्यपाल नवोदय विद्यालय व कस्तूरबा विद्यालय में […]
देवघर : झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू 21 मार्च से संताल परगना के तीन दिवसीय दौरे पर जायेंगीं. अपने तीन दिवसीय दौरे में राज्यपाल साहेबगंज, पाकुड़ , दुमका व देवघर में आयोजित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी. 21 मार्च को राज्यपाल साहेबगंज के दौरे पर रहेंगी. साहेबगंज में राज्यपाल नवोदय विद्यालय व कस्तूरबा विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी.
शाम को राज्यपाल गंगा आरती में शामिल होंगी. वहीं 22 मार्च को दुमका व पाकुड़ में कार्यक्रम है. संत बालिका आवासीय आद्रो पाकुड ,कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय व बाल सुधार गृह में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी. 22 मार्च को ही राज्यपाल शाम में सिद्धो कान्हू विश्वविद्यालय में यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधी के साथ परिचर्चा करेंगी. 23 मार्च को दुमका में आयोजित कई कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी. मूकबधिर विद्यालय एवं वृद्धा आश्रम चांदडीह देवघर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने की योजना है.