विस्थापितों के एक गुट की भूख हड़ताल समाप्त
निरसा: डेढ़ माह से एमपीएल के वीटीजी एरिया में चल रही विस्थापितों के एक गुट की भूख हड़ताल रविवार को मैथन थर्मल विस्थापित व स्थानीय समिति के अध्यक्ष अशोक मंडल के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गयी. लगभग 500 की संख्या में विस्थापित कर्मी भूख हड़ताल पर थे. हालांकि अब भी कतिपय कर्मी आंदोलन कर […]
निरसा: डेढ़ माह से एमपीएल के वीटीजी एरिया में चल रही विस्थापितों के एक गुट की भूख हड़ताल रविवार को मैथन थर्मल विस्थापित व स्थानीय समिति के अध्यक्ष अशोक मंडल के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गयी. लगभग 500 की संख्या में विस्थापित कर्मी भूख हड़ताल पर थे. हालांकि अब भी कतिपय कर्मी आंदोलन कर रहे हैं. श्री मंडल ने कर्मियों को जूस पिला कर आंदोलन समाप्त कराया.
उन्होंने कहा कि एसडीओ राकेश कुमार व प्रबंधन के आग्रह पर निरसा क्षेत्र में औद्योगिक वातावरण न बिगड़े, इसके लिए तत्काल कर्मियों ने उनके आग्रह पर आंदोलन समाप्त किया है. बताया कि प्रबंधन व प्रशासन ने मजदूरों की सात सूत्री मांगों के अलावे ब्लैक लिस्टेड हाइवा को पुन: चालू कराने को लेकर 19 अगस्त को त्रिपक्षीय वार्ता बुलाई है.
मौके पर महामंत्री रामरंजन मिश्रा, कामख्या चौधरी, सत्यनारायण तिवारी, सचिता तिवारी, मनोहर मंडल, अरूप कालिंदी, जीतन तिवारी सहित अन्य उपस्थित थे.