गंगा-सतलज सहित दर्जनों ट्रेनों की बिगड़ी चाल

धनबाद : कोहरा शुरू होते ही ट्रेनों की चाल पूरी तरह से बिगड़ गयी है. सभी ट्रेन घंटा दो घंटा नहीं बल्कि एक एक दिन लेट चल रही है और इससे आम यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसमें मुख्य रूप से धनबाद से खुलने वाली 13307 गंगा सतलज एक्सप्रेस धनबाद […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | January 3, 2018 6:04 AM

धनबाद : कोहरा शुरू होते ही ट्रेनों की चाल पूरी तरह से बिगड़ गयी है. सभी ट्रेन घंटा दो घंटा नहीं बल्कि एक एक दिन लेट चल रही है और इससे आम यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसमें मुख्य रूप से धनबाद से खुलने वाली 13307 गंगा सतलज एक्सप्रेस धनबाद स्टेशन से 6.40 घंटा लेट बुधवार अलसुबह 04.00 बजे खुली. 12175 चंबल एक्स हावड़ा से 2.15 घंटा लेट 20.00 बजे खुली, 12260 सियालदह दूरंतो एक्स नयी दिल्ली से 4.30 घंटा लेट देर रात 00.10 बजे खुली, 12274 हावड़ा दूरंतो एक्स नयी दिल्ली से 10.50 घंटा लेट 23.45 में खुली, 12302 कोलकाता राजधानी एक्स नयी दिल्ली से 6.20 घंटा लेट 23.15 में खुली, 12307 हावड़ा जोधपुर एक्स हावड़ा से 13.05 घंटा लेट बुधवार को 12.45 बजे खुलेगी,

12308 जोधपुर हावड़ा एक्स जोधपुर से 8 घंटा लेट बुधवार अहले सुबह 04.30 बजे खुली, 12311 कालका मेल हावड़ा स्टेशन से 7.50 घंटा लेट बुधवार अलसुबह 03.30 बजे खुली, 12312 कालका मेल कालका स्टेशन से 4.05 घंटा लेट बुधवार अलसुबह 04.00 बजे खुली, 12314 सियालदह राजधानी एक्स नयी दिल्ली से सात घंटा लेट 23.25 बजे, 12312 मुंबई मेल हावड़ा स्टेशन पांच घंटा लेट बुधवार अहले सुबह 03.00 बजे खुलेगी, 12322 मुंबई मेल मुंबइ से 3.30 घंटा लेट खुली.

Next Article

Exit mobile version