9.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

धनबाद रेल मंडल का रांची से होगा अब सीधा संपर्क

कोडरमा-रांची नयी रेल लाइन से घटेगी राजधानी की दूरी धनबाद : धनबाद रेल मंडल रांची रेल मंडल से सीधे जुड़ रहा है. वह अपने क्षेत्र का विस्तार करते हुए रांची के निकट मेसरा तक पहुंच गया है. कुछ काम बाकी हैं जो वर्ष 2019 तक पूरे हो जायेंगे. डीआरएम मनोज कृष्ण अखौरी ने बताया कि […]

कोडरमा-रांची नयी रेल लाइन से घटेगी राजधानी की दूरी

धनबाद : धनबाद रेल मंडल रांची रेल मंडल से सीधे जुड़ रहा है. वह अपने क्षेत्र का विस्तार करते हुए रांची के निकट मेसरा तक पहुंच गया है. कुछ काम बाकी हैं जो वर्ष 2019 तक पूरे हो जायेंगे. डीआरएम मनोज कृष्ण अखौरी ने बताया कि गिरिडीह-कोडरमा-हजारीबाग-बरकाकाना होते हुए रांची से संपर्क होगा. बरकाकाना से रांची तक रेल लाइन बिछाने का काम जल्द पूरा कर लिया जायेगा. गिरिडीह में कांवर से महेश मुंडा के बीच 30 किमी रेल लाइन बिछाने का कार्य चालू है जो इस वर्ष पूरा कर लिया जायेगा. इसके बनने के बाद कोडरमा व बरकाकाना से रांची की दूरी बहुत कम हो जायेगी. अभी कोडरमा से रांची की दूरी लगभग 240 किलो मीटर है.
ट्रेन से जाने के लिए कोडरमा से गोमो, चंद्रपुरा, मुरी होते हुए रांची जाना पड़ता है. लेकिन नयी रेल लाइन बनने के बाद इसकी दूरी लगभग 200 किलो मीटर हो जायेगी. इससे यात्रियों के समय की बचत होगी. अभी बरकाकाना से रांची की दूरी 120 किलो मीटर है, लेकिन रेल लाइन बनने के बाद इसकी दूरी मात्र 63 किलो मीटर हो जायेगी. इस कारण हजारीबाग से भी दूरी कम हो जायेगी. दरअसल रांची जाने का चौथा विकल्प खुल रहा है. अभी तक रेल मार्ग से रांची जाने के लिए यात्रियों को राउरकेला, मुरी व लोहरदग्गा टोरी का ही रास्ता था, लेकिन अब चौथा रेल मार्ग बनने के बाद कोडरमा-रांची हो जायेगा.
पर्यटकों के लिए होगा खास : डीआरएम ने बताया कि अभी पूरे झारखंड सहित अन्य प्रदेश के लोग खास कर रांची के कई पर्यटक स्थल घूमने आते हैं. लेकिन नयी रेल लाइन उन्हों अन्य अवसर भी प्रदान करेगी. यह घाटियों से होकर गुजर रही है. आस-पास घना जंगल भी है. पूरा रास्ता पर्यटक के लिए खास होगा.
Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel